india canada tension big update: कनाडा के साथ लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच भारत की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। भारत ने अब कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं पर अनिश्चितकाल तक रोक लगा दी है। हालांकि मामले की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लेकिन कनाडा में वीजा केंद्रों का संचालन करने वाले बीएलएस इंटरनेशनल की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है।
उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी अंकित की गई है। जिसमें लिखा गया है कि भारतीय मिशन की तरफ से महत्वपूर्ण सूचना: ऑपरेशनल कारणों से भारत की वीजा सेवाएं 21 सितंबर से अगली सूचना तक बंद रहेगी। एक भारतीय राजदूत की ओर से भी इस बाबत पुष्टि की बात सामने आई है।
भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की थी एडवाइजरी
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से लगातार भारत और कनाडा में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारत ने अपने कनाडा में रह रहे लोगों के लिए चेतावनी जारी की थी। जिसमें लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया था।
लेकिन कनाडा सरकार की ओर से अब भारत की इस चेतावनी को खारिज कर दिया गया है। बुधवार को भारत ने अपने नागरिकों से कनाडा के कुछ हिस्सों का दौरा करने से बचने की सलाह दी थी। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक का बयान सामने आया है।
कनाडा ने खुद को बताया सुरक्षित देश
जिसमें उन्होंने कहा है कि कनाडा एक सुरक्षित देश है। यह बयान भारत की चेतावनी के कुछ देर बाद आया है। भारत की ओर से कनाडा में रह रहे अपने लोगों के लिए सलाह दी गई थी। जिसके कुछ घंटों बाद ही कनाडा का रिएक्शन आ गया। कनाडा में लगातार बढ़ रही भारत विरोधी एक्टिविटीज और घृणा अपराधों को देखते हुए भारतीयों को खास सावधानी बरतने को कहा गया था।
एडवाइजरी में कहा गया था कि जो लोग भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं, वे सावधान रहें। भारतीय राजनयिक और नागरिक उन इलाकों में जाने से बचें, जहां उनके खिलाफ पहले हिंसा की घटनाएं देखी जा चुकी हैं। ऐसी जगहों पर ट्रैवलिंग बिल्कुल न करें।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
6 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
9 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
10 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
12 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
14 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
14 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines