पीएम मोदी संग ट्रेड वार्ता को तैयार ट्रंप, बोले- 'मैं मेरे दोस्त से बात करने के लिए उत्सुक'

India-America Trade: क्या भारत पर बढ़ाए गए टैरिफ दर को कम करने की योजना में हैं राष्ट्रपति ट्रंप? सोशल मीडिया के जरिए मिला पहला संकेत, बोलें- पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे मित्र है, मैं उनसे बात करने के लिए उत्सुक हूं। आइए जानते हैं पूरी बात।

SOURCE- NEWS 24

India-America Trade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे 50% टैरिफ को कम करने का पहला संकेत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापारिक अवरोधों को दूर करने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं। वे कहते हैं मैं मेरे खास दोस्त मोदी से जल्द ही मिलुंगा। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों देशों के बीच सकारात्मक निष्कर्ण निकल सकता है।

विज्ञापन

दोस्त से बात करने के लिए बेताब ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “बहुत अच्छा मित्र” बताया और कहा कि वे आने वाले हफ्तों में उनसे फोन पर बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया है कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत का फल सकारात्मक और सफल निकलेगा।

विज्ञापन

भारत-अमेरिका के रिश्ते खास

ट्रंप ने इससे पहले भी शनिवार को भारत के साथ अपने रिश्ते को खास बताया था और पीएम मोदी के साथ मजबूत संबंधों के बारे में कहा था। ट्रंप बोले- मैं हमेशा पीएम मोदी का दोस्त रहूंगा, वे एक महान प्रधानमंत्री है। हालांकि, वे यह भी कहते हैं कि पीएम मोदी मेरे दोस्त है लेकिन अभी वे जो कर रहे हैं, मुझे वह पसंद नहीं। मगर इससे दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े नहीं है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

सिर्फ ट्रंप ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी दोस्ती को जिंदा रखते हुए गर्मजोशी से प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अमेरिका-भारत के संबंधों पर पोस्ट कर कहा कि वे राष्ट्रपति की भावनाओं और द्विपक्षीय संबंधों के बीत सकारात्मक और भविष्य में सफल वैश्निक रणनीतिक साझेदारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ