हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

India US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, इस सप्ताह आ सकता है बड़ा फैसला

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच बड़े व्यापार समझौते (BTA) को लेकर हलचल तेज हो गई है. अमेरिकी ट्रेड चीफ जेमिसन ग्रीर इस हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक डील को फाइनल रूप दे सकते हैं.

विज्ञापन

India US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही ट्रेड डील पर इस हफ्ते मुहर लग सकती है. इस महाडील को फाइनल करने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) जेमिसन ग्रीर इसी हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे हैं. अपने इस अहम दौरे के दौरान जेमिसन ग्रीर भारत के केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे.

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से 21 जून को इस दौरे की आधिकारिक जानकारी दी गई है. इसके साथ ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की है.

क्यों खास है यह दौरा?

दोनों देशों के बीच यह बातचीत अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के तहत हो रही है. इस बैठक में एक अंतरिम व्यापार समझौते और साझा बयान को लेकर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच व्यापार के रास्ते और आसान होंगे, जिससे भारतीय बाजारों और व्यापारियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. यह बड़ा अपडेट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में जी-7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई थी.

विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, जेमिसन ग्रीर का यह दौरा पिछले साल 13 फरवरी 2025 को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बैठक में बनी सहमतियों को आगे बढ़ाने के लिए हो रहा है. फरवरी 2025 में शुरू हुई इस बातचीत के बाद अब इस हफ्ते होने वाली यह मीटिंग व्यापार समझौते के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola