हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर क्यों चर्चा में आया 26 फरवरी 2019 का वो दिन, भारत ने पाकिस्तान में मचाई थी 'तबाही'

India Air Strike On Pakistan : दुनिया में पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जिसे कोई भी आंख दिखा दे रहा है। एक बार फिर पाक के अंदर एयर स्ट्राइक की गई है।

विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान में की थी एयर स्ट्राइक।

India Air Strike On Pakistan : पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने से बाज नहीं आ रहा है। पाक खुलेआम तो किसी देश से मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में वह आतंकियों को भेजकर पड़ोसियों को परेशान करता है। इस पर मुल्कों ने भी उसे सबक सिखाने का मन बना लिया है। अचानक से आज फिर क्यों चर्चा में 26 फरवरी 2019 का वो दिन आ गया है, जिस दिन भारत ने पाकिस्तान में ‘तबाही’ मचाई थी।

ईरान ने मंगलवार की रात को पाकिस्तान में अचानक से एक के बाद एक कई मिसाइलें दाग दीं। ईरान की यह एयर स्ट्राइक बलूचिस्तान में स्थित आतंकी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर की गई है। पाकिस्तान ने भी माना है कि ईरान द्वारा अटैक किया गया है। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई है और कई आतंकी ठिकाने भी तबाह हो गए हैं। इस पर भारत की एयर स्ट्राइक की चर्चा होनी जरूरी है। वो दिन भी पाकिस्तान के लिए काली रात थी।

यह भी पढे़ं : Surgical Strike से हिल गया था पाकिस्तान

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में किया था हमला

करीब पांच साल पहले 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। इस पर भारत ने पाकिस्तान से बदला लेने का ठाना और करीब 12 दिनों के बाद 26 फरवरी 2019 को बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। भारतीय एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार किया और बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर जमकर बम बरसाए थे।

विज्ञापन

भारत की एयर स्ट्राइक से थर-थर कांप रही थी पाक सरकार

एयर स्ट्राइक के दौरान भारत का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे इंडियन एयरफोर्स के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के इलाके में पहुंच गए थे। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान की इमरान सरकार थर-थर कांप रही थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान ने 48 घंटे के अंदर भारतीय जवान अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा कर दी थी। ऐसे में ईरान के हवाई हमले से भारत की एयर स्ट्राइक की याद फिर ताजा हो गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola