नई दिल्ली: भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते संघर्ष के पर फिर से चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए दोनों देश को संयम से काम लेने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची कहा कि हम शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और कूटनीति और संवाद के रास्ते पर तत्काल लौटने का आग्रह करते हैं।
अभी पढ़ें – Russia-Ukraine War: यूक्रेनी लड़की शूट कर रही थी… तभी ऊपर से आ गिरी मिसाइल, Video देख सहम जाएंगे आप
उन्होंने कहा कि भारत ने संघर्ष की शुरुआत के बाद से लगातार यह कायम रखा है कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान में टिकी हुई है। बागटी ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के भड़कने से भारत काफी चिंतित है जिसमें आधारभूत ढांचे को निशाना बनाया गया और नागरिकों की मौत हुई
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष की शुरूआत के बाद से भारत ने सतत रूप से कहा है कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतरराष्ट्रीय कानून एवं सभी देशों की सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के आधार पर चलती है।
अभी पढ़ें – बेवजह यूक्रेन की यात्रा न करें भारतीय, संघर्ष बढ़ने पर कीव में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी जारी
बता दें कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन के शहरों को बमों और मिसाइलों से पाट दिया है। यूक्रेन के अनुसार रूस ने 24 घंटे में 75 मिसाइलें दागी हैं। हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हो गए हैं। कीव शहर में तबाही मची हुई है। लोग घरों से भागकर मैट्रो स्टेशन के अंदर शरण ले रहे हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
11 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines