Minister Jaishankar UN Speech: यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली (UNGA) में विदेश मंत्री जयशंकर ने नाम लिए बिना पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने और भारतीय प्रतिनिधि रेन्ताला श्रीनिवास ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ और पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया. विदेश मंत्री जयशंकर ने लताड़ लगाई तो पाकिस्तान तिलमिला उठा. पाकिस्तान ने राइट टू रिप्लाई की व्यवस्था के तहत भारत द्वारा बेनकाब किए जाने पर अपना पुराना राग अलापा. जवाब में भारत की तरफ से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रेन्ताला श्रीनिवास एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोली.
पाकिस्तान को बताया गया टेररिस्तान
रेन्ताला ने भारत की तरफ से बोलते हुए पाकिस्तान को टेररिस्तान करार दे दिया. इस जवाब से पाकिस्तान फिर बेपटरी हो गया और उसने एक बार फिर राइट टू रिप्लाई का हवाला देते हुए अपना वक्तव्य दिया. इस तरह विदेश मंत्री जयशंकर की UN स्पीच के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने अभी तक 2 बार राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल कर लिया है. वहीं रेन्ताला श्रीनिवास ने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों के लिए पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा है? वहीं जब पाकिस्तानी प्रतिनिधि ने भारतीय बयानबाजी का जवाब देने के लिए बोलना शुरू तो रेन्ताला श्रीनिवास उठकार हॉल से बाहर चले गए.
‘सबसे अलग-थलग…’, UN में बेंजामिन नेतन्याहू के बायकॉट पर खामेनेई ने क्यों किया तंज?
UN में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सेशन में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि भारत का पड़ोसी देश आतंकवाद का गढ़ है और आजादी के बाद बंटवारा होने के बाद से ही भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची में पड़ोसी देश के कई लोग शामिल हैं. पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकवादियों को पोषित करता है. पाकिस्तान की सरकार आतंकवाद और आतंकियों को फंडिंग करती है.
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड भी पाकिस्तानी आतंकी हैं. आज आतंकवाद स्टेट पॉलिसी बन चुका है, इसकी फंडिंग रोकने और इन पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है. पूरे टेरर इकोसिस्टम पर दबाव डालने की जरूरत है. भारत ने आतंकवाद और आतंकियों से अपने लोगों की रक्षा करने के अधिकार का इस्तेमाल किया. आतंकवाद, आतंकियों और अपराध को न्याय के कठघरे में खड़ा किया है और आगे भविष्य में भी करता रहेगा.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
7 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
10 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
11 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
15 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
15 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines