Benjamin Netanyahu Corruption Case: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के एक केस में फंसे हैं, जिसकी सुनवाई के लिए वे कोर्ट में पेश हुए तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए। उन्होंने 4 दिन में दूसरी बार नेतन्याहू का बचाव किया और उन्हें वॉरियर बताते हुए उनके खिलाफ चल रहे केस को खत्म करने की मांग की। ट्रंप कहते हैं कि नेतन्याहू इजराइल की न्याय व्यवस्था से ऊपर हैं। वे देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने देशसेवा करते हुए, देशवासियों की रक्षा करने के लिए ईरान के खिलाफ जंग छेड़ी और इजरायल में उन्हें ही Witchunt का शिकार बनाया जा रहा है। अमेरिका इसे बर्दाश्त नहीं करेगा, नेतन्याहू को बख्श दीजिए। ट्रंप ने पिछले हफ्ते इजरायल-ईरान में युद्धविराम होने के बाद भी नेतन्याहू के बचाव में बयान जारी किया था। एक बार फिर उन्होंने नेतन्याहू के समर्थन में अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी है।
क्या है नेतन्याहू के खिलाफ दर्ज करप्शन केस?
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू भ्रष्टाचार के कई केसों में फंसे हैं। पहली बार साल 2019 में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर रिश्वत लेने, धोखाधड़ी, विश्वासघात करने का आरोप लगाया गया है। अगर प्रधानमंत्री मामले में दोषी पाए जाते हैं तो नेतन्याहू को 10 साल तक की जेल हो सकती है। इसके अलावा नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा के खिलाफ केस 1000 के तहत राजनीतिक लाभ पहुंचाने और व्यापारियों से 192000 डॉलर के तोहफे लेने का आरोप लगा है। केस 2000 में नेतन्याहू पर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी इजरायल हायोम के खिलाफ कवरेज के लिए डेली न्यूजपेपर के मालिक अर्नोन मोसेस के साथ डील करके विश्वासघात करने का आरोप लगा है। नेतन्याहू पर केस 4000 के तहत देश की दूरसंचार कंपनी बेजेक को वित्तीय लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है। न्यूज वेबसाइट पर अपनी और पत्नी की पॉजिटिव कवरेज के लिए डील की गई थी, जबकि नेतन्याहू ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया और इन्हें अपने खिलाफ विरोधियों का जासूसी अभियान बताया।
यह भी पढ़ें: ‘खौफनाक मौत से बचाया, परमाणु ठिकानों पर फिर बमबारी करेंगे’, डोनाल्ड ट्रंप की अयातुल्ला खामेनेई को कड़ी चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने समर्थन में लिखी पोस्ट
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन में पोस्ट लिखी है। उन्होंने नेतन्याहू के खिलाफ करप्शन केस के लिए अभियोजकों की आलोचना की। उन्होंने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि नेतन्याहू युद्ध नायक हैं। ईरान को परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ उन्होंने जंग छेड़ी है। ऐसे महान योद्धा को बिना किसी वजह के कोर्टरूम में बैठाकर कैसे रखा जा सकता है? यह सरासर पागलपन है। नेतन्याहू के साथ इजरायल में यह क्या हो रहा है? अमेरिका इजरायल की रक्षा और समर्थन करता है। इसके लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है। किसी और देश के लिए अमेरिका इतना नहीं करता। नेतन्याहू के नेतृत्व में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। इसलिए नेतन्याहू के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्न नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
42 mins agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
2 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
3 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
7 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines