ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने संसद में एक विवादित बयान दिया है जिसके बाद से ही उनकी आलोचना हो रही है. दरअसल, हाउस ऑफ कॉमन्स में सवाल जवाब के दौरान उन्होंने ‘कामसूत्र’ का जिक्र करते हुए मजाक किया, जिसे कई लोगों ने गलत करार दिया है. बता दें कि यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब ब्रिटेन की सरकार अपनी नीतियों में बार-बार बदलाव और आर्थिक हालात को लेकर दबाव का सामना कर रही है.
बता दें कि विपक्षी कंजर्वेटिव नेता केमी बेडनॉक ने सरकार पर नीतियों में बार-बार बदलाव को लेकर सवाल उठाए थे. जवाब में किएर स्टार्मर ने कहा कि ‘विपक्ष ने 14 साल में कामसूत्र से ज्यादा पोजिशन बदली हैं. इसमें कोई हैरानी नहीं कि वे थक चुके हैं, उन्होंने देश की हालत बिगाड़ दी है.’ इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया.
कई सांसदों और सदन में मौजूद लोगों ने इसे असहज और गलत समय पर किया गया मजाक बताया. पीएम किएर के बयान पर विपक्ष ने भी जमकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री ने गंभीर मुद्दों पर ठोस जवाब देने के बजाय हल्के मजाक का सहारा लिया है. पीएम किएर के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
स्टार्मर सरकार पर नीतियों को लेकर उठ रहे सवाल
स्टार्मर सरकार नीतियों को लेकर भी लोगों के गुस्से का और चुनौतियों का सामना कर रही है. सत्ता में आने के बाद स्टार्मर सरकार ने हर साल तीन लाख नए घर बनाने का वादा किया था, लेकिन इसके उलट विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले बीस सालों में कोई भी सरकार यह लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है.
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
32 mins agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines