इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से मिले पीएम मोदी, कही यह बड़ी बात 

PM Modi, Narendra Modi, Tripura Assembly Election, Tripura PM Rally,

पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

बाली: इंडोनेशिया का हर शख्स भारत के आयोध्या में जाना चहाता है।आज भारत डिजिटल लेनेदेन में नंबर वन है। आज भारत कई दवाओं, वैक्सीन की सप्लाई में नंबर वन। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कहीं। वह इंडोनिशया में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे।

अभी पढ़ें – G20 Summit: पीएम मोदी ने बाली में शीर्ष नेताओं से की मुलाकात, प्रवासियों को किया संबोधित

विज्ञापन

 

भारत दुनिया की पाचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था

आगे अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। वह बोले कोरेाना काल में भारत सरकार ने बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई। उन्होंने कहा इंडोनेशिया के हर घर में श्री गणेश विराजमान हैं। पर्यावरण के प्रति भारत अपनी जिम्मेदारी को समझता है। उन्होंने कहा 2014 के पहले और बाद के भारत में फर्क है। भारत दुनिया की पाचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।

विज्ञापन

ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था

पीएम मोदी ने कहा भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध अच्छे और कठिन दोनों समय में मजबूत रहे हैं। 2018 में जब इंडोनेशिया भूकंप से प्रभावित था, हमने तुरंत ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया। बता दें कि पीएम इंडोनेशिया के बाली में G 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। इस दौरान वह भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बता दें पीएम 17वें जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार को बाली पहुंचे थे। बाली पहुंचने पर प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया। प्रवासी भारतीयों के सदस्यों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओं ने चिट्ठी आई है, वतन से चिट्ठी आई है पंकज उदास की गजल की लाइनें गाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

अपना व्यक्तिगत निमंत्रण देंगे

शिखर सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा होगी। वहीं, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो बाली शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में भारत को G20 अध्यक्षता सौंपेंगे। बता दें भारत आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर, 2022 से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री अगले वर्ष जी20 शिखर सम्मेलन के लिए जी20 सदस्यों और अन्य आमंत्रितों को अपना व्यक्तिगत निमंत्रण भी देंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन को पुनर्जीवित करने जैसे वैश्विक चिंता के प्रमुख मुद्दों पर अन्य जी20 नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ