पाकिस्तान ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रविवार को इमरजेंसी का ऐलान किया गया, जिसके साथ ही जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की PTI के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार बर्खास्त हो गई. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संविधान के अनुच्छेद 232(1) और 234(1) के तहत आपातकाल की घोषणा की.
ये भी पढ़ें: ‘मेंटली डिस्टर्ब है इमरान खान’, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने पूर्व PM को बताया देश के लिए खतरा
राष्ट्रपति शासन लागू
राष्ट्रपति के ऐलान के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बढ़ते आतंकवादी हमलों और संवैधानिक व्यवस्था के ठप होने की वजह से ये कदम उठाया गया है. इस घोषणा के तहत मुख्यमंत्री, प्रांतीय मंत्री, सलाहकार, विशेष सहायक और महाधिवक्ता को तत्काल अपने पद छोड़ने होंगे. ये कदम खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल आफरीदी के नेतृत्व में जारी विरोध मार्च के बीच उठाया गया है. आफरीदी लगातार इमरान खान की रिहाई और उन्हें इलाज की सुविधा देने की मांग कर रहे हैं. ये मार्च चार अक्टूबर को लक्की मरवत से शुरू हुआ था और प्रांत के कई जिलों से गुजर चुका है.
इस्लामाबाद तक पहुंचने की थी योजना
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने शुरुआत में इस मार्च को इस्लामाबाद ले जाकर धरना देने की योजना बनाई थी, लेकिन शहबाज सरकार ने कहा कि वो प्रदर्शनकारियों को राजधानी में प्रवेश नहीं करने देगी. इससे पहले रविवार को ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक के बाद संघीय मंत्रिमंडल ने आपातकाल लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस बैठक में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई.
ये भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान को दी जा रही हैं यातनाएं, बेटों ने पिता पर पहली बार चुप्पी तोड़कर कही ये बात
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
40 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines