नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान एक बार फिर से गिरफ्तार किए जा सकते हैं। इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट केस में जमानत पर सुनवाई के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पहुंच गए हैं। इस केस में जमानत इमरान खान के लिए बड़ी राहत होगी। अगर उन्हें जमानत नहीं मिलती तो वह फिर से गिरफ्तार किए जा सकते हैं। हाईकोर्ट के बाहर सुरक्षा के लिए रेंजर्स और स्पेशल फोर्स तैनात की गई है।
इसके पहले इमरान खान को तोशाखाना केस में खान को राहत मिल गई है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। दरअसल, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने मामले में क्रिमिनल ट्रायल की इजाजत मांगी थी। इसके खिलाफ इमरान ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने कहा- अगले ऑर्डर तक इस केस में सेशन कोर्ट कोई सुनवाई नहीं करेगा।
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़क उठे उनके समर्थक
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा का दौर शरू हुआ। शहर-शहर जल उठे। लाहौर से लेकर कराची तक में इमरान समर्थकों की भीड़ सड़कों पर उतर आई। कहीं गाड़ियों को फूंक दिया गया, तो कहीं पर सैन्य अधिकारियों के घरों में आग लगाई गई। हालांकि, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही इमरान को रिहा करने का आदेश दिया। पाकिस्तान की सेना ने इमरान खान के मसले पर मचे बवाल के बीच बड़ा फैसला लिया है। लाहौर के कोर कमांडर को पाक सेना ने हटा दिया है। उनके घर में इमरान खान के समर्थक घुस गए थे।
अबतक 8 लोगों की मौत
इमरान खान को 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बायोमैट्रिक रूम से नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) के वारंट पर पैरामिलिट्री फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। खान की गिरफ्तारी अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में की गई थी। सरकार का आरोप है कि यह 60 अरब पाकिस्तानी रुपए का घोटाला है। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, सेना के ऑफिस समेत कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाबलों के साथ झड़प में 8 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
58 mins agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
2 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
6 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
6 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
13 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
14 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines