Imran Khan News : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान इस वक्त रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद हैं, जहां उन्हें आलीशान सुविधाएं मिल रही हैं। जेल में टीवी और कूलर के साथ जिम के उपकरण भी मौजूद हैं। साथ ही बैरक के पास टहलने के लिए खाली जगह भी है। इसे लेकर पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह खुलासा किया है।
पीटीआई संस्थापक ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि इमरान खान को एकांत कारावास में रखा गया है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों और वकील को इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है। इस पर पाक सरकार ने SC में अपना जवाब पेश करते हुए इमरान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें : Prisoner Number 804: बदल गया इमरान खान का ‘नाम’ और ‘ठिकाना’, खुद वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी
पाक सरकार ने SC को सौंपीं तस्वीरें
शहबाज शरीफ की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इमरान खान की जेल की कुछ तस्वीरें सौंपी हैं, जिसमें बैरक की सुविधाएं और वकील के साथ बात करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री दिखाए दे रहे हैं। साथ ही इमरान से मिलने वाले लोगों की लिस्ट भी सौंपी गई।
जेल में इमरान को क्या मिल रहीं सुविधाएं?
सरकार ने अदालत को बताया कि इमरान की जेल में रंगीन टीवी, कूलर, अलग किचन, कुर्सी-मेज, किताबें, जिम के उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही बैरक के पास टलहने के लिए खाली जगह भी है।
यह भी पढ़ें : Imran Khan News: पाकिस्तान में इमरान के घर से भाग रहे 8 दबोचे गए, जानें मानवाधिकार आयोग ने क्या कहा?
इस मामले में जेल में बंद हैं पूर्व पीएम
पाक सरकार ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एक आयोग का भी गठन किया जा सकता है, जो इमरान खान के आरोपों की जांच करेगा। आपको बता दें कि तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी साबित होने के बाद पांच अगस्त 2023 को पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल में ही कैद हैं।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
6 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
14 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
14 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines