पाकिस्तान के रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दाहिनी आंखों की रोशनी अब मात्र 15 फीसदी बची है. कोर्ट की ओर से नियुक्त वकील सलमान सफदर ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2025 तक खान की दोनों आंखों की दृष्टि सामान्य (6/6) थी. लेकिन तीन महीने तक जेल प्रशासन की लापरवाही से दाहिनी आंख में ब्लड क्लॉट की वजह से रोशनी को 85 फीसदी नुकसान हो गया.
रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने बार-बार जेल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन जेल अधिकारियों ने महीनों तक इसे नजरअंदाज किया. जेल में केवल आई ड्रॉप्स दिए गए. जबकि, तत्काल विशेषज्ञ जांच जरूरी थी. इमरान की आंखों से लगातार पानी बह रहा था और वे बेहद शारीरिक कष्ट में दिखे. लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि इमरान खान की दाहिनी आंख में खून का थक्का जम गया, जिससे उनकी आंख की रोशनी मात्र 15 प्रतिशत रह गई है.
यह भी पढ़ें : राफेल की नई खेप से कैसे बढ़ेगी भारत की ताकत? क्यों चीन और पाकिस्तान के लिए ये बनेगा ‘काल’
मेडिकल बोर्ड का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खान की आंखों की जांच के लिए विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है. उनके निजी डॉक्टरों डॉ. फैसल सुल्तान और डॉ. आसिम यूसुफ या किसी दूसरे नेत्र विशेषज्ञ से तुरंत जांच का आदेश किया गया है.
डॉक्टरों से मिलने पर रोक
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान को अक्टूबर 2023 से ही अकेले एक छोटी कोठरी में रखा गया है. उन्हें उनके निजी डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा है. यहां तक कि दांतों के दर्द और नियमित ब्लड टेस्ट जैसी बुनियादी जरूरतों को भी नजरअंदाज किया गया.
यह भी पढ़ें : शहबाज शरीफ और असीम मुनीर फंसे, रक्षा मंत्री ने ही खोली पोल, कहा- सत्ता-स्वार्थ के लिए लड़ रहे जंग
परिवार और वकीलों पर पाबंदी
इमरान खान को उनकी बहनों और बेटों से बात तक नहीं करने दी जा रही है. साल 2025 में उन्होंने अपने बेटों से केवल दो बार फोन पर बात की. पिछले पांच महीनों से वे अपने मुख्य वकील से भी नहीं मिल पाए हैं, जिससे उनके कानूनी बचाव की तैयारी प्रभावित हो रही है. उनकी पत्नी बुशरा बीबी से भी उन्हें हफ्ते में सिर्फ 30 मिनट मिलने की इजाजत है.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
27 mins agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
46 mins agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
5 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
15 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
20 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines