Imran Khan Gets 7 Year Sentence : पाकिस्तान में आगामी 8 फरवरी को आम चुनाव होना है और उससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और बड़ा झटका लगा है। रावलपिंडी की एक अदालत ने शनिवार को इमरान खान और बुशरा बीबी को 7-7 साल जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला इद्दत के समय शादी करने से जुड़े एक मामले में सुनाया गया है।
इमरान और बुशरा बीबी की शादी गैर इस्लामी
अदालत ने इमरान खान और बुशरा बीबी की शादी को गैर इस्लामी बताया है। अदालत ने यह फैसला बुशरा बीबी के पूर्व पति खवर फरीद मनेका की शिकायत पर सुनाया है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह इमरान खान को साइफर केस में 10 साल और तोशाखाना मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले इमरान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बिना चुनाव चिह्न के मैदान में इमरान की पार्टी
पहले ही इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) बिना अपने चुनाव चिह्न (बैट) के चुनावी मैदान में उतर रही है। पार्टी की नींव रखने वाले इमरान खुद सलाखों के पीछे हैं। इस समय वह रावलपिंडी की अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। बता दें कि साइफर मामले में उन्हें 10 साल कारावास की सजा आधिकारिक खुफिया कानून के तहत सुनाई गई थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान इलेक्शन के बारे में कितना जानते हैं आप?
ये भी पढ़ें: ईरान पर सीधा हमला करने से क्यों बच रहा अमेरिका
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
50 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
58 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
22 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines