Imran Khan in Trouble : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के मुखिया इमरान खान पर 9 मई 2023 को हुई हिंसा के मामले में बड़ा आरोप लगा है। इमरान खान पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश, विद्रोह के लिए लोगों को उकसाने के तहत ‘आपराधिक साजिश’ रचने का गंभीर आरोप लगा है।
लाहौर पुलिस ने 9 मई की घटनाओं की अपनी जांच में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले, लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का मास्टरमाइंड इमरान खान को बताया है। इमरान को दंगा भड़काने, उकसाने, विद्रोह को बढ़ावा देने और पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के प्रयास समेत 9 अपराधों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी कानून में ऐसे मामलों में मौत की सजा तक का प्रावधान है।
गौरतलब है कि इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद 9 मई को पाकिस्तान में कई जगहों पर उनके सर्मथकों ने हिंसक प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सेना और सरकार की कई इमारतों को भी निशाना बनाया। इसमें रावलपिंडी का सैन्य हेडक्वार्टर भी शामिल था।
आपको बता दें कि इमरान खान 5 अगस्त से पंजाब के अटक जेल में बंद हैं। तोशाखाना (उपहार) मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद इमरान खान को ऊपरी अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई। इमरान खान को तत्काल आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के सिफर मामले में गिरफ्तारी के बाद इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी डाली है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
5 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
14 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines