Pakistan Defense Minister Controversial Statement : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान इस वक्त जेल में बंद हैं। इस बीच पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इमरान खान के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सेना अध्यक्ष कमर जावेद बाजवा के रिटायर होने के बाद अब वे जेल से बाहर निकलने के लिए किसी और से भीख मांग रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इमरान खान ने जितने जूते चाटे हैं, शायद ही किसी ने चाटे होंगे।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए IPP के नेता औन चौधरी के बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कार की डिक्की में छिपाकर पूर्व पीएम इमरान खान को रिटायर्ड मेजर जनरल अली आमिर अवान के घर ले जाया गया। वे राहत पाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : कौन है पाकिस्तान का सबसे ‘अमीर भिखारी’? संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
अब किसका पैर पकड़ रहे इमरान खान : ख्वाजा आसिफ
शहबाज शरीफ के मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के बाद अब वे किसी और के पैर पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इमरान खान जूते चाटने में सबसे आगे हैं। उन्होंने पीटीआई महासचिव उमर अयूब खान पर तंज कसते हुए कहा कि उनके भाषण ने 20 साल पुराने उनके बयान की याद दिला दी, जिसमें नवाज शरीफ और शहबाज शरीफ की अयूब खान उसी तरह से तारीफ करते थे, जैसे आज वे इमरान खान की सराहना कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : सरकार की संवेदनशीलता लाई रंग, 6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता
देश को डिफॉल्टर घोषित करना चाहती थी PTI : पाक रक्षा मंत्री
उन्होंने आगे कहा कि अगर इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए दंगों के लिए पीटीआई माफी मांग लेती तो पीएमएल-एन उसका स्वागत करता। बताया जा रहा है कि पीएमएल-एन नेता ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को पत्र लिखने पर भी विपक्षी पार्टी पीटीआई की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा कि पीटीआई चाहती थी कि देश डिफॉल्टर घोषित हो जाए।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines