नई दिल्ली: पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के करीबी सलाहकार अवन चौधरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवन के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने कथित तौर पर बुशरा बीबी के सुझाव पर ईमेल द्वारा रेहम खान को तलाक दे दिया था। पूर्व पीटीआई नेता ने इमरान खान और उनकी वर्तमान पत्नी बुशरा बीबी से जुड़े निकाह मामले में अपना बयान दर्ज करते हुए यह बात कही। इमरान खान और बुशरा बीबी के कथित गैर-इस्लामिक निकाह का खुलासा एक पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद हनीफ द्वारा कोर्ट में याचिका दायर करने के बाद हुआ।
निजी सहायक और राजनीतिक सचिव थे अवन चौधरी
पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने बुशरा से फरवरी 2018 में शादी की थी। वह उनकी तीसरी पत्नी हैं। खान के दोस्त जुल्फी बुखारी और पार्टी के पूर्व नेता अवन चौधरी ने कहा है कि निकाह मुफ्ती सईद ने लाहौर में कराया था। वे दोनों खान की शादी के गवाह भी बने। अवन ने कहा कि वह खान के निजी सहायक और राजनीतिक सचिव थे।
बुशरा बीबी की सलाह पर लिया फैसला
उन्होंने कहा- मैं इमरान खान के सभी व्यक्तिगत और राजनीतिक मामलों को देखता था। खान और रेहम का तलाक 2015 में हुआ था। बुशरा बीबी ने इमरान खान से कहा कि वह रेहम खान को फौरन तलाक दे दें क्योंकि यही उनके लिए बेहतर था। बुशरा बीबी की सलाह पर खान ने रेहम को ईमेल के जरिए तलाक दे दिया। अवन ने कहा कि खान की पूर्व पत्नी उस समय पाकिस्तान में नहीं थी।
इमरान ने कहा- बुशरा बीबी का तलाक हो चुका था
उन्होंने यह भी कहा कि खान तलाक के बाद व्यथित होने लगे। इसके बाद खान ने 31 दिसंबर, 2017 तक बुशरा बीबी से मिलना जारी रखा और घोषणा की कि वह 1 जनवरी, 2018 को उनसे शादी करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, “उन्होंने मुझे शादी की व्यवस्था करने के लिए कहा। मैं इमरान खान की बातों से हैरान था और कहा कि बुशरा बीबी पहले से शादीशुदा थीं, लेकिन इमरान खान ने मुझे बताया कि बुशरा बीबी का तलाक हो चुका है।” पीटीआई के पूर्व नेता के अनुसार, बुशरा बीबी के साथ खान का निकाह 1 जनवरी, 2018 को लाहौर में संपन्न हुआ था और वह इसके गवाह थे।
एनिवर्सरी पर दिया तलाक
कई साल पहले रेहम ने दावा किया था कि उन्होंने इमरान खान से पिछले साल शादी की सालगिरह का तोहफा मांगा था, लेकिन उन्होंने इसके बदले उन्हें तलाक दे दिया। रेहम ने कहा- उन्होंने 31 अक्टूबर को मजाक में कहा था कि उन्हें शादी की सालगिरह से पहले तोहफा चाहिए। उन्होंने मुझे इसके बजाय तलाक दे दिया।
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
28 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
10 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
13 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines