'मेरे शौहर को जेल में जहर दिया जा सकता है', इमरान खान की तीसरी 'बीबी' का सनसनीखेज दावा
Edited By Om Pratap

इमरान खान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी। -फाइल फोटो
Edited By Om Pratap

इमरान खान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी। -फाइल फोटो
Imran Khan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी ने बुशरा बीबी ने कहा है कि मेरे शौहर को अटक जेल में जहर दिया जा सकता है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बुशरा बीबी की ओर से ये दावा किया गया है।
बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को पत्र भेजकर कहा कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके शौहर को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक, इमरान को अदियाला जेल में रखा जाना चाहिए था।
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस महीने की शुरुआत यानी 5 अगस्त को तीन साल की सजा सुनाई गई थी। तोशखाना मामले में सजा सुनाए जाने के बाद इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने उन्हें अपने 2018-22 के कार्यकाल के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्रधानमंत्री के रूप में प्राप्त सरकारी उपहारों की बिक्री से संबंधित तोशाखाना मामले में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इमरान को पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया गया था।
बुशरा बीबी ने पंजाब के गृह सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति ऑक्सफोर्ड से ग्रैजुएट हैं और पाकिस्तानी नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं, इसलिए उन्हें जेल में B कैटेगरी की सुविधा मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि दो बार पहले भी उनके पति इमरान की हत्या की कोशिश की जा चुकी है। मामले में शामिल आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है, इसलिए उन्हें उनके पति की हत्या की साजिश का डर है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, देश की पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि उनके पति को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सजा सुनाए जाने और अटक जेल में रखे जाने के बाद इमरान को दो दिनों के अंदर सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के 12 दिनों बाद भी सामान्य कैदियों की तहर जेल में रखा गया है।
उन्होंने पीटीआई प्रमुख को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराने की जांच की मांग की। बता दें कि पिछले हफ्ते पीटीआई कोर कमेटी ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त की थी कि इमरान खान ‘स्लो पॉइजन’ से पीड़ित हो सकते हैं और उन्हें घर का बना खाना और पानी उपलब्ध कराने को कहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: