नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की बुशरा बीबी से निकाह इस्लामिक शरिया कानून का पालन नहीं करती थी। ये खुलासा खुद दोनों का निकाह करने वाले मौलाना ने की है। मौलवी ने कहा है कि यह शादी इस्लामिक शरिया कानून के मुताबिक नहीं हुई थी। जिस मौलवी ने यह खुलासा किया है वो पीटीआई की कोर कमेटी का सदस्य मुफ्ती सईद है। मुफ्ती सईद ने ही 2018 में बुशरा बीबी और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का निकाह कराया था। मुहम्मद हनीफ की याचिका पर इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौलवी ने कहा कि निकाह शरिया कानून के मुताबिक नहीं था।
क्या होती इद्दत की अवधि?
मौलवी ने खुलासा किया कि यह समारोह बुशरा बीबी की इद्दत अवधि के दौरान हुआ था। मुस्लिम महिलाओं के लिए एक प्रतीक्षा अवधि जो उनके पति की मृत्यु के बाद या तलाक के बाद मनाई जाती है। इस दौरान मुस्लिम महिलाएं किसी दूसरे पुरुष से शादी नहीं कर सकती हैं क्योंकि इसे महिलाओं के लिए शोक की अवधि माना जाता है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि मौलवी ने कहा कि उसे 2018 में रक्षा आवास प्राधिकरण लाहौर में शादी की रस्म निभाने के लिए लाया गया था और उसने समारोह तभी किया जब बुशरा बीबी की बहन होने का दावा करने वाली एक महिला ने उसे मंजूरी दे दी। निकाह 1 जनवरी 2018 को संपन्न हुई थी।
और पढ़िए – एक हफ्ते के दौरे पर न्यूयाॅर्क पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वर्ल्ड बैंक और IMF की मीटिंग में लेंगी हिस्सा
सईद ने किया बड़ा खुुलासा
सईद ने कहा कि महिला के आश्वासन के बाद निकाह कर दिया गया। शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे। हालांकि, खान ने फरवरी 2018 में उनसे फिर से संपर्क किया और उनसे निकाह को फिर से आयोजित करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनके निकाह के समय, बुशरा की इद्दत का समय पूरी नहीं हुई थी।
और पढ़िए – ‘भारत दुनिया का विश्वगुरु….’, यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने कहा- न्याय की लड़ाई में हमने यही महसूस किया
इससे पहले बुशरा बीबी तब चर्चा में आई थीं जब गिफ्ट मामले में इमरान खान के समर्थकों और पंजाब पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। खबरों में दावा किया गया था कि जब पुलिस इमरान खान के घर में दाखिल हुई तो बुशरा बीबी घर में अकेली थीं।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
2 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
2 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
4 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
12 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
17 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
18 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
19 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
22 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
22 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines