हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Imran Khan arrest: इस्लामाबाद के श्रीनगर हाईवे पर पथराव और भारी गोलाबारी, 30 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

विज्ञापन

Imran Khan arrest: शुक्रवार को इस्लामाबाद में श्रीनगर राजमार्ग पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जब इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ले जाया जा रहा था तब उनके समर्थकों ने बवाल काटा।

पीटीआई प्रमुख इमरान खान के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए हजारों पाकिस्तानी आज श्रीनगर राजमार्ग जी -13 इस्लामाबाद में एकत्र हुए। श्रीनगर राजमार्ग पर पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद सुरक्षा बलों ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया। इमरान खान को हाई कोर्ट ले जाया जा रहा था तो हाइवे पर पथराव और भारी गोलाबारी की खबरें आ रही थीं। भारी गोलाबारी और पथराव के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

इस्लामाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “श्रीनगर राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग लेने का अनुरोध किया गया है।” इस्लामाबाद में धारा 144 लागू है। खान की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को शुरू हुए इंटरनेट और डेटा सेवा प्रतिबंध पूरे पाकिस्तान में जारी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola