Imran Khan arrest: पड़ोसी देश पाकिस्तान जल रहा है। पूर्व PM इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा दूसरे दिन भी जारी है। इस बीच पाकिस्तानी के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के ऑफिस में इमरान खान का मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके लिए सात वरिष्ठ डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने कोर्ट से इमरान खान की 14 दिनों की रिमांड की मांग की है।
NAB के स्पेशल जज के सामने खान की सुनवाई जारी
खान को नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने 60 अरब पाकिस्तानी रुपए के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस हेडक्वॉर्टर के टेम्परेरी कोर्ट में NAB के स्पेशल जज के सामने खान की सुनवाई जारी है। इस पर जल्द फैसला आ सकता है। NAB ने 14 दिन का फिजिकल रिमांड मांगा है।
ये भी पढ़ेंः Imran Khan Arrested: पाकिस्तान में सिविल वॉर के बाद सैन्य शासन लागू, पंजाब प्रांत में सेना की टुकड़ियां तैनात
पूरे देश में इंटरनेट बंद
पाकिस्तान में रेड अलर्ट है। पूरे देश में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है। इमरान खान के समर्थकों के हंगामे के कारण पूरे देश में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद पुलिस ने पीटीआई नेता और पूर्व मंत्री असद उमर को भी गिरफ्तार कर ली। असद उमर को इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया है। असद पीटीआई से सांसद भी रह चुके हैं और इनकी गिनती इमरान खान के करीबियों में होती है।
1000 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया
पंजाब पुलिस ने कहा है कि प्रांत में लगभग 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एएफपी ने पुलिस के हवाले से कहा, “पुलिस टीमों ने प्रांत भर से 945 कानून तोड़ने वालों और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले पूर्व पीएम की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में 130 अधिकारी और अधिकारी घायल हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के डिप्टी चीफ भी गिरफ्तार, पूर्व विदेश मंत्री को इस्लामाबाद में दबोचा
आर्मी हेडक्वार्टर में तोड़फोड़
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने देर रात रावलपिंडी के आर्मी हेडक्वार्टर में तोड़फोड़ की। लाहौर में गर्वनर हाउस, आर्मी कमांडर का घर जला दिया और कई फौजी अफसरों के घर हमले किए गए। कराची के कैंट एरिया में भी ऐसी घटनाएं हुईं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, हिंसा को देखते हुए पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। देश में प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। राजधानी इस्लामाबाद, पंजाब प्रांत और पेशावर में धारा 144 लगाई गई है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
52 mins agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
5 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
7 hrs agoLIVE: 'PUC सर्टिफिकेट को रखें अपडेट', दिल्ली पुलिस की वाहन मालिकों से अपील
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
9 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
17 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines