नई दिल्ली: संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का प्लान बना रहे हैं? खैर, अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि आवेदनों के बैकलॉग के कारण, भारतीयों को विजिटर वीजा अपॉइंटमेंट को सफलतापूर्वक बुक करने के लिए 2024 तक इंतजार करना होगा।
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट लगभग डेढ़ साल की वेटिंग शो कर रही है। इसका मतलब है कि जो लोग अभी आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मार्च-अप्रैल 2024 के लिए अपॉइंटमेंट मिलेगा।
नई दिल्ली में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में वीजा नियुक्ति के लिए विजिटर वीजा हेतु लगभग 522 दिन और छात्र वीजा के लिए 471 दिन का समय लग सकता है। मुंबई में भी यूएस वीजा अपॉइंटमेंट के लिए विजिटर वीजा के लिए 517 दिन और छात्र वीजा के लिए 10 दिन का समय लग सकता है।
ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव अनिल कलसी के अनुसार, ‘विजिटर वीजा के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग का समय है। हालांकि, एक बार वहां पासपोर्ट जमा करने के बाद वह 10 दिनों के भीतर वापस कर दिया जाता है। जिन लोगों को वीजा दिया जाता है, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 10 साल की मल्टीपल एंट्री दी जाती है। यह अमेरिका के साथ एक बड़ा प्लस पॉइंट है।’
और पढ़िए –WHO का दावा- मंकीपॉक्स के वैक्सीन 100% प्रभावी नहीं, ऐसे कर सकते हैं अपना बचाव
चेन्नई से विजिटर वीजा के लिए वेटिंग टाइम 557 दिन है। हैदराबाद के लिए 518 दिन का समय है। कनाडा और यूके के लिए वीजा मिलने में टाइम लग रहा है। अमेरिकी दूतावास का कहना है कि वह कुछ खास तरह के वीजा को प्राथमिकता देने और कांसुलर स्टाफिंग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
2 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
6 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
7 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
7 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
8 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
8 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
15 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
21 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines