हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'जंग खत्म नहीं की तो दोनों मूर्ख...', जेलेंस्की से मिलकर ट्रंप ने पुतिन को दिया सख्त संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्डरलैंड के दावोस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से हुई मुलाकात के बाद कहा कि ‘उनकी मुलाकात अच्छी रही.’ वहीं, ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि उनकी जेलेंस्की के साथ मुलाकात अच्छी रही.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को स्विट्डरलैंड के दावोस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से हुई मुलाकात के बाद कहा कि ‘उनकी मुलाकात अच्छी रही.’ ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि उनकी जेलेंस्की के साथ मुलाकात अच्छी रही. हम इन दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म कराने को लेकर काम कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म होगा क्योंकि इसमें कई लोग मारे जा रहे हैं.

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर ज्यादा ब्योरा देने से मना कर दिया. वहीं, आगे ट्रंप ने कहा कि उनकी जेलेंस्की के साथ हाल ही में गठित हुई बोर्ड ऑफ पीस को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.

दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के संचार सलाहकार ने बताया कि ट्रंप के साथ राष्ट्रपति की मीटिंग अच्छी रही. यह बैठक तकरीबन एक घंटे तक चली. जिसमें कई जरूरी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई.

विज्ञापन

युद्ध खत्म होना चाहिए- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए उनका संदेश साफ है कि इस युद्ध का अंत होना ही चाहिए. इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि जल्द ही एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेगा.

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 4 सालों से युद्ध लगातार जारी है. इस युद्ध में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध को खत्म कराने के लिए जेलेंस्की और पुतिन दोनों को शर्तों पर सहमत कराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अगर पुतिन और जेलेंस्की अभी युद्ध खत्म नहीं करते हैं तो वे मूर्ख होंगे, लेकिन उन्हें पता है कि दोनों मूर्ख नहीं हैं.

विज्ञापन

पुतिन से भी मिलेंगे ट्रंप

ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलने की तैयारी में हैं ताकि युद्ध विराम समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ाई जा सके. वहीं, ट्रंप ने इस मामले को लेकर कहा कि ‘आज जेलेंस्की से मिला हूं. कल राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात होगी. यह पूछने पर कि पुतिन को वह क्या मैसेज देना चाहेंगे? तो इस पर ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म होना चाहिए और इस जंग को हम रोककर रहेंगे.’

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक को डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित किया. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि वह रूस यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए किए जा रहे समझौते के काफी करीब हैं, हालांकि पहले उन्हें लगा था कि यह मसला कुछ ही घंटों में सुलझ जाएगा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola