पहलगाम हमले के बाद भारत अपने फैसलों से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। सिंधु जल संधि स्थगित करने के बाद आज भारत ने चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया है। अब झेलम पर बने किशनगंगा बांध के पानी को रोकने की तैयारी है। इस बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौलवी को तकरीर सुनाते हुए देखा जा सकता है।
लाल मस्जिद के मौलाना ने की किरकिरी
वायरल वीडियो में मौलवी कहते नजर आ रहे है कितने लोग है जो अगर जंग हुई तो पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ लड़ने के लिए जाएंगे। जवाब में एक भी व्यक्ति का हाथ खड़ा नहीं हुआ। मौलवी ने आगे कहा कि लोगों के साथ इसलिए नहीं उठ रहे क्योंकि हिंदुस्तान और पाकिस्तान की जंग इस्लाम की जंग नहीं है। हिंदुस्तान में मुसलमान पर उतने जुल्म नहीं होते जितने पाकिस्तान में होते हैं।
मौलवी ने कहा कि बहुत कम लोग इस बात से सहमत है कि लोगों को अब धीरे-धीरे बात समझ में आ रही है। भारत और पाकिस्तान की लड़ाई इस्लाम की नहीं है, बल्कि कौमियत की है। क्या भारत में इतने लोग लापता होते हैं, जितने पाकिस्तान में होते हैं? इस दौरान मौलवी ने पाकिस्तान की आर्मी पर भी निशाना साधा है।
पश्तून भारत का साथ देंगे
वहीं एक और वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना कह रहे हैं कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो हम पश्तून भारतीय फौज के समर्थन में खड़े हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की सेना ने हम पर इतने जुल्म किए हैं कि हम कभी पाकिस्तान जिंदाबाद कह ही नहीं सकते।
भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। वहीं 17 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद से ही भारत के ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पीएम मोदी ने सेना को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया है। भारत ने अपना एयरस्पेस भी पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है। इसके अलावा व्यापारिक रिश्ते भी पूरी तरह से खत्म कर लिए हैं। वहीं युद्ध के डर से पाकिस्तान हर रोज भारत को गीदड़भभकी दे रहा है।
ये भी पढ़ेंः UNSC Meeting: भारत-पाकिस्तान तनाव पर आज संयुक्त राष्ट्र की बैठक, जानें क्या है दुश्मन देश का प्लान?
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
4 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
5 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
6 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
10 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoLIVE: विशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
16 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines