IDF destroy Hamas terrorist infrastructure in Gaza Hamas Israel war reached its final stage: तोपों से गोलाबारी… मिसाइलों का अटैक… रॉकेट से हमला… टैंकों की गर्जना… इजराइल और हमास के बीच छिड़े जंग में 7 अक्टूबर से दुनिया लगातार यही मंजर देख रही है। हमास ने जिस जंग की शुरूआत, इजराइल पर हमले के साथ, 7 अक्टूबर को की थी… अब इजराइल ने उस जंग को आखिरी मोड़ तक पहुंचा दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज यानी IDF ने हमास की उन सुरंगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जहां जमीन के कई फीट नीचे बनाए गए सुंरग में बैठकर, हमास आतंकी इजराइली सेना को निशाना बना रहे हैं।
अब इजराइली सेना हमास के उन ठिकानों को निशाना बना रही है, जो उत्तरी गाजा में जमीन के कई फीट नीचे हैं और जहां हमास की कमांड पोस्ट्स मौजूद हैं। इजरायली मिलिट्री के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, इजराइली सेना का मकसद जमीन के नीचे बने उन्हीं सुरंगों को नष्ट करना है।
इजराइली सेना की तरफ से आ रही जानकारी के मुताबिक, हमास के समूल खात्मे के लिए शुरू किए गए इस ऑपरेशन को पूरा होने में भले ही कई महीनों का वक्त लग सकता है, लेकिन इजराइली सेना को इस बात का पूरा यकीन है कि इजराइली सेना का ये ऑपरेशन, हमास के खात्मे में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा और गाजा से हमास का पूरी तरफ से सफाया हो जाएगा। साफ है, उत्तरी गाजा के जमीन के नीचे इजराइली सेना के इस महाविनाश वाला ये ऑपरेशन जैसे-जैसे परवान चढ़ेगा, गाजा से हमास के खात्मे पर मुहर लगती जाएगी।
इजराइली सेना अपने इस ऑपरेशन की कामयाबी को लेकर कितनी आश्वस्त है, इसकी तस्दीक करने वाले कई वीडियो अब दुनिया के सामने आने शुरू भी हो चुके हैं। इजराइली सेना के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक, IDF इस ऑपरेशन को बेहद खुफिया तरीके से अंजाम दे रही है और उसे जैसे-जैसे उत्तरी गाजा के निचले हिस्से में मौजूद हमास के विशाल सुरंग नेटवर्क का पता लगता जा रहा है। इजराइली सेना उनके ठिकानों को ध्वस्त करती जा रही है।
IDF ने कुछ घंटों में हमास के 130 सुरंगों को किया तबाह
दुश्मन को संभलने तक का मौका नहीं देने वाली IDF का ये प्लान, हमास के वजूद के लिए कितना बड़ा खतरा बन चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इजराइली सेना ने महज कुछ घंटों के दौरान ही इस ऑपरेशन के जरिए, उत्तरी गाजा के जमीन के नीचे बने हमास के 130 सुरंगों को तबाह कर दिया है।
गाजा को दो हिस्सों में बांटकर IDF चला रही ऑपरेशन
इजरायल डिफेंस फोर्सेज यानी IDF हमास के सफाए के लिए शुरू किए गए इस ऑपरेशन को कामयाब बनाने के लिए बेहद सफाई से आगे बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस ऑपरेशन को शुरू करने से पहले IDF ने पहले गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांटा और फिर इस ऑपरेशन को शुरू किया। इजराइल की कोशिश है कि गाजा को हिस्सों में बांटकर, पहले हमास के ठिकाने पर हर तरफ से हमला बोला जाए और फिर उन्हें वहीं दफन कर दिया जाए। यही वजह है कि इजराइली सेना ने पहले गाजा को चारों तरफ से घेरा और अब इजराइली ग्राउंड फोर्स गाजा में घुसकर, हमास के ठिकानों को तबाह करने में लगी है।
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
46 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
17 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
18 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
21 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines