UK News: ब्रिटेन का एक नागरिक घूमने के लिए स्पेन के इबीसा गया था। छुट्टी के दौरान मजा लेना इस आदमी के लिए उम्र भर की सजा बन गया। अब मूल रूप से मर्थर टिडफिल के रहने वाले शख्स ने दूसरे पर्यटकों को भी चेतावनी दी है। टॉम बुश ने कहा कि अगर कोई वहां जा रहा है तो मकड़ियों से बचकर रहे। उनके साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो। टॉम को जहरीली मकड़ी ने काट लिया। 19 साल के टॉम अपने दोस्तों के साथ सैन एंटोनियो में समुद्र के किनारे धूप का आनंद ले रहे थे। ड्रिंक के दौरान एक जुलाई 2021 को उनको मकड़ी ने काट लिया। टॉम मैंबो के पास सूर्यास्त का नजारा देख रहे थे। हाथ जैसे ही चट्टान पर रखा तो हल्की सी चुभन महसूस हुई। जिसके बाद रात को वे 11 बजे सो गए।
सुबह चार बजे उनकी नींद खुली तो हाथ में काफी जलन महसूस हुई। फिर असहनीय दर्द होने लगा। हाथ एकदम नीला हो गया। काफी सूज गया। उन्होंने अपने दोस्तों को जगाया। उनको पता नहीं था कि क्या हो रहा है? उनको तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए स्थानीय व्यक्ति ने कहा। उस शख्स ने बताया कि पिछले दिनों एक फ्रांसीसी पर्यटक के साथ भी ऐसा हो चुका है। डी इबीजा ने कहा कि महिला का पैर बुरी तरह सूज गया था। उसे बुखार भी था। जब वे उपचार के लिए गए तब तक 3 उंगलियों के ऊपरी सिरे नेक्रोटिक और काले हो गए थे। जिसके बाद डॉक्टर को इनको काटकर ऑपरेशन करना पड़ा।
स्पेन में 6 प्रकार की मकड़ियां जानलेवा
संक्रमण फैल न जाए, इसके लिए घर पर नर्सें लगातार चेकअप करने आती थीं। टॉम ने कहा कि कुछ भी हो जाए, अगर आप यहां द्वीप पर आते हैं और इस तरह कोई हादसा होता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। मेरी कहानी से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। मैंने अस्पताल जाने में देरी की, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि स्पेन में 6 प्रकार की खतरनाक मकड़ियां पाई जाती हैं। जो काट ले तो इंसान पानी नहीं मांगता। मुख्य रूप से ब्लैक विडो और रिक्लूज खतरनाक प्रजाति हैं। सोते समय मकड़ियों से बचने के लिए ऊंचा बिस्तर होना चाहिए। जूतों को पहनने से पहले भी जांच करनी जरूरी है। साफ-सफाई की सलाह भी एक्सपर्ट देते हैं। जहां खाने के अवशेष होते हैं, मकड़ियां वहां ज्यादा आती हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
16 mins agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
4 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
6 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
7 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
9 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
19 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines