Rolls Royce Former Designer Head Killed : लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी रोस्ल रॉयस के पूर्व डिजाइनर हेड इयान कैमरून (74) की हत्या हो गई है। जानकारी के अनुसार उन पर जर्मनी में स्थित उनके ही आलीशान महल में जानलेवा हमला किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 12 जुलाई को रात करीब 9.20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई थी। हत्या करने वाले शख्स की पहचान जुर कोलस्टैट के रूप में हुई है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इयान की पत्नी ने किसी तरह दीवार फांदकर अपनी जान बचाई लेकिन कैमरून की मौत हो गई। पुलिस हमलावर की खोज में जुटी हुई है।
इयान कैमरून का शव उनके करीब 32.5 करोड़ रुपये के आलीशान महल के दरवाजे पर मिला था। पुलिस ने हमलावर की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। इयान की पत्नी दीवार फांदकर अपने पड़ोसी के घर पहुंची थीं और वहां से पुलिस को फोन किया था। बता दें कि इयान कैमरून विंटेज कारों के एक्सपर्ट थे। वह साल 2013 में रोल्स रॉयस से रिटायर हुए थे। उन्होंने इस कंपनी में करीब 20 साल तक काम किया और 3 सीरीज, जेड8, फैंटम और घोस्ट जैसी कई शानदार कारों की डिजाइन पर काम किया था। पुलिस ने इस घटना को वॉयलेंट क्राइम बताते हुए कहा है कि हत्या करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया।
सीसीटीवी के कटे मिले तार
पुलिस के अनुसार इयान कैमरून के गैराज में कई बेहद महंगी गाड़ियां रखी थीं। गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार कटे हुए मिले। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस कुत्तों और हेलीकॉप्टर की मदद ले रही है। इस घटना को लेकर रोल्स रॉयल की ओर से भी बयान सामने आया है। कंपनी ने कहा कि हम गहरे झटके में हैं। इयान कैमरून रोल्स रॉयस मोटर कार्स में 1999 से 2012 कर डायरेक्टर ऑफ डिजाइन थे। कंपनी ने आगे कहा कि इयान ने रोल्स रॉयस को आकार देने में तब से अहम भूमिका निभाई जब से इसे बीएमडब्ल्यू ने एक्वायर किया था। इस दुख भरी घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।
ये भी पढ़ें: क्या है पाकिस्तान के संविधान का आर्टिकल 6? इमरान खान को चढ़ा सकता है सूली!
ये भी पढ़ें: पेशाब बुझाएगी प्यास! अंतरिक्ष यात्रा की बड़ी दिक्कत हल कर देगा ये नया स्पेस सूट
ये भी पढ़ें: आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर है जीवन? वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला अनोखा प्लैनेट
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
3 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
3 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
10 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
12 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
14 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines