Faryal Makhdoom: पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान की पत्नी फरयाल मखदूम एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति आमिर से जुड़ी एक महिला पर जमकर भड़ास निकाली और गंदी-गंदी गालियां भी दीं। फोन पर फरयाल ने अनजान महिला को कहा ‘अगर तूने दोबारा कभी आमिर से संपर्क किया तो मैं तेरा गला काट दूंगी।’
द सन ने अपनी रिपोर्ट में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला दिया और बताया कि 32 साल की फरयाल ने फोन पर एक महिला को गंदी गालियां देते हुए कहा- ‘तुम्हें मुझसे डरना चाहिए। एक दिन तुम कैंसर से मरोगी, जाओ अब फोन रख दो और बकवास बंद करो।’
कथित तौर पर पति आमिर के साथ संबंध रखने वाली अनजान महिला को फरयान ने खूब खरी-खोटी सुनाई और दावा किया कि वह सबसे बड़ी एशियाई हैं। लोग उनकी नकल करने के लिए उत्सुक हैं। फरयाल ने कहा- “मैं सबसे बड़ी एशियाई हूं, ठीक है, और आप जैसी लड़कियां मुझे आदर की दृष्टि से देखती हैं और तुम शादीशुदा मर्दों के साथ सोती हो”
फरयान यहीं नहीं रुकी उन्होंने फोन पर अनजान महिला को गाली देते हुए कहा- “क्या तुमने अपनी हालत देखी है? क्या तुम्हें लगता है कि तुम मेरे जैसे दिखती हो? तुम चाहती हो कि तुम मेरे जैसी दिखो।’
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – राहुल गांधी पहुंचे संसद, ‘INDIA’ सांसदों ने किया स्वागत; ट्विटर बायो अपडेट कर लिखा- संसद सदस्य
साल 2016 में भी हुआ था बवाल
ये पहली बार नहीं जब आमिर खान और फरयाल मखदूम ने एक दूसरे पर सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है। इससे पहले ये दोनों कई बार एक दूसरे पर गलत काम करने के आरोप लगा चुके हैं। मखदूम ने साल 2016 में एक संगीत समारोह के दौरान आमिर के मोबाइल में किसी और महिला के साथ की गई चैट पढ़ ली थी और उस नंबर पर अपमानजनक मैसेज भी भेजे थे।
आमिर मॉडल सुमैरा के साथ सेक्सटिंग करते हुए पकड़े गए थे
पिछले महीने पता चला था कि आमिर 25 साल की फेमस ब्राइडल मॉडल सुमैरा के साथ सेक्सटिंग करते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद से ही यह जोड़ा दुबई और यूके में अपने घरों के बीच अलग-अलग रह रहा था। इसके बाद आमिर ने अपनी पत्नी का दिल जीतने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी का दिल जीतने के लिए £130,000 की मर्सिडीज खरीदी थी।
द सन ने पिछले सप्ताह खुलासा किया था कि यह जोड़ी अपनी वैवाहिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
दुबई में रहते हैं आमिर खान
पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान दुबई में रहते हैं। उन्होंने साल 2013 में मॉडल फरयाल मखदूम खान से शादी की थी। इन दोनों के यहां 3 बच्चे हैं। फरयाल और उनके पति आमिर के बीच विवाद आज का नहीं है। इससे पहले फरयान ने उनके परिवार पर टॉर्चर के अरोप भी लगाए थे। तब वह चर्चा में आयी थीं।
बॉक्सिंग से संन्यास ले चुके हैं आमिर खान
ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान ने साल 2022 में बॉक्सिंग से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इस खिलाड़ी ने कुल 40 फाइट लड़ीं, जिनमें से 34 जीती थीं। आमिर ने साल 2004 के ओलंपिक में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2 बार विश्व चैंपियन हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
7 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
12 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
13 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
14 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
16 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
17 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
21 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
22 hrs agoक्राइम ब्रांच को सौंपा गया आशुतोष रांका-सौरव दास का केस- सूत्र
23 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines