यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन का मामला दिनों दिन तेज होता जा रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई देशों को मुखियों का नाम सामने आया है। ट्रंप ने इस मामले में सफाई दी है। ट्रंप ने कहा कि इस मामले में मुझे निर्दोष साबित कर दिया गया है। एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। निर्दोष साबित कर दिया गया है। जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। एपस्टीन के मामले में मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।
ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार लेने के लिए कई जतन किए। हालांकि बाद में नोबेल पुस्कार वेनेजुएला की एक समाजसेवक को चला गया। एपस्टीन की फाइल में भी ट्रंप के नोबेल प्रेम का जिक्र है। फाइल्स में खुलासा हुआ कि ट्रंप के करीबी स्टीव बैनन को लिखे एक मेल में एपस्टीन ने कहा था कि अगर ट्रंप को पता चला कि अब तुम ऐसे व्यक्ति के दोस्त हो जो नोबेल का फैसला करने वाला है, तो उसका सिर फट जाएगा।
यह भी पढ़ें: जेलेंस्की ने पुतिन को बताया ‘युद्ध का गुलाम’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में रूस पर बरस पड़े यूक्रेन के राष्ट्रपति
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप का कहना है कि वे (बिल क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट) उम्मीद कर रहे थे कि उन्हें कुछ मिलेगा, लेकिन उन्हें बिल्कुल उल्टा मिला। वे खुद इसमें घिरते जा रहे हैं। यह उनकी समस्या है। क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें फंस गए हैं।
यह भी पढ़ें: हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सीक्रेट रूप से परमाणु इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, सेटेलाइट से खुलासा
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
5 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
10 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
11 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
11 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
12 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
15 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
17 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
19 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
19 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines