संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘रूस की छवि को खराब कर रहा है’. उन्होंने रूसी तेल खरीदकर संघर्ष को वित्तपोषित करने में मदद करने के लिए चीन और भारत की भी आलोचना की और रूस की महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति में कटौती न करने के लिए नाटो देशों को दोषी ठहराया.
ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 2020 में आखिरी बार राष्ट्रपति रहते UN को संबोधित किया था.
‘यूरोपीय देश नर्क बन रहे’- ट्रंप
ट्रंप ने इमिग्रेशन को लेकर कहा कि बॉर्डर ओपन रखने का दौर फेल हो चुका है. यूरोपीय देश इस वजह से ही नरक बनते जा रहे हैं. जर्मन जेलों में लगभग 50% कैदी, ऑस्ट्रिया में 53%, ग्रीस में 54% और ‘खूबसूरत देश स्विट्जरलैंड’ में 72% कैदी विदेशी हैं.
भारत-चीन पर फंडिग का लगाया आरोप
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में भारत और चीन पर यूक्रेन युद्ध को लेकर फंडिंग का भी आरोप लगाया है. ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के मुख्य मददगार भारत और चीन हैं.
अमेरिका में अवैध घुसपैठ बंद हो गई- ट्रंप
अपने भाषण में ट्रंप ने अमेरिका में अवैध लोगों को घुसने से रोकने की कोशिशों की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सीमा पार करने वाले सभी लोगों को हिरासत में लेना और अवैध विदेशियों को अमेरिका से बाहर निकालना शुरू किया, तो लोगों ने आना बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें- UN महासभा में बोलने पहुंचे ट्रंप तो खराब मिला टेलीप्रॉम्पटर, कुछ ऐसा कहा वीडियो हो गया वायरल
वे अपने ही खिलाफ युद्ध की कर रहे फंडिंग
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘चीन और भारत रूसी तेल खरीदकर इस युद्ध के मुख्य वित्तपोषक हैं. लेकिन, नाटो देशों ने भी रूसी ऊर्जा और रूसी ऊर्जा उत्पादों पर ज्यादा रोक नहीं लगाई है, जैसा कि आप जानते हैं, मुझे लगभग दो हफ़्ते पहले पता चला और मैं इससे खुश नहीं था। वे अपने ही खिलाफ युद्ध की फंडिंग कर रहे हैं. किसने इसके बारे में सुना है? अगर रूस युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करने को तैयार नहीं होता, तो अमेरिका उस पर कड़े शुल्क लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है.’
मैंने सात युद्ध समाप्त कराए हैं- ट्रंप
ट्रंप ने विश्व नेताओं से कहा, ‘सिर्फ सात महीनों में, मैंने सात ऐसे युद्ध समाप्त कर दिए हैं जिनका अंत नहीं हो सकता था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने कहा था कि ये युद्ध समाप्त नहीं हो सकते, कुछ तो 31 साल से चल रहे थे, एक तो 36 साल से. मैंने सात युद्ध समाप्त किए और सभी युद्ध भयंकर रूप से जारी थे और उनमें अनगिनत हजारों लोग मारे जा रहे थे.’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन संघर्षों का जिक्र किया जो उनके कार्यकाल में समाप्त हुए, जिनमें कंबोडिया और थाईलैंड, सर्बिया, कांगो और रवांडा, पाकिस्तान और भारत, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया, और आर्मेनिया और अजरबैजान शामिल हैं.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines