Donald Trump Pennsylvania Rally Shooting Update: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने के मामले में एक और शख्स का नाम सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इसी शख्स ने ट्रंप पर गोली चलाई। इस शख्स का नाम थॉमस मैथ्यू क्रुक्स बताया जा रहा है, जो पेंसिलवेनिया के बेथेल पार्क इलाके का रहने वाला है। इस शख्स की उम्र करीब 20 साल है। इस शख्स की फोटो और एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में लंबे बालों वाला थॉमस शख्स कह रहा है कि वह रिपब्लिकन्स और ट्रंप से नफरत करता है और आपको गलत शख्स मिल गया है।
इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें छत पर एक शख्स की लाश पड़ी है, जिसे ट्रंप के सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ढेर किया है। लाश के पास AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल मिली है। दावा किया जा रहा है कि इसी शख्स ने राइफल से ट्रंप पर फायरिंग की, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मारा गया शख्स और वीडियो जारी करके ट्रंप से नफरत करने की बात कहने वाला शख्स एक ही है। बड़ा सवाल यह भी है कि अगर दोनों शख्स एक ही हैं तो वीडियो कब बनाया गया? फिलहाल FBI केस की जांच में जुटी है और हमलावर की तलाश जारी है।
कौन है थॉमस क्रुक्स?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ट्रंप पर फायरिंग करने वाला संदिग्ध है। इसकी उम्र 20 साल है। वह पेंसिलवेनिया शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसका घर बेथेल पार्क के पास है। अमेरिका पुलिस ने जिस संदिग्ध की लाश को कब्जे में लिया है, जिसके पास से एक राइफल भी मिली है, वह थॉमस की ही बताई जा रही है। इसके सिर में गोली मारी गई है। थॉमस क्रुक्स को उग्र विचारों वाला शख्स बताया जा रहा है। उसके संबंध कट्टरपंथी समुदायों से रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप पर रैली में किया गया हमला
बता दें कि बीते दिन दोपहर के समय पेंसिल्वेनिया के बटलर में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली थी। रैली में जब ट्रंप अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तब उन पर गोलियां चलाई गईं। 5 से 8 राउंड फायरिंग हुई, लेकिन सिर्फ एक गोली ट्रंप के कान को छूकर निकली। वहीं फायरिंग होते ही रैली स्थल पर अफरा तफरी मच गई। ट्रंप के दाएं कान पर ऊपर के हिस्से में जख्म है और खून भी निकला।
सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रंप को घेरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस हमले में ट्रंप के एक समर्थक की मौत हुई है और एक समर्थक घायल हुआ है। ट्रंप की हालत खतरे से बाहर है और वे अपनी दूसरी रैली के बटलर से रवाना हो गए हैं। ट्रंप को फर्स्ट ऐड देने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं FBI, सीक्रेट सर्विस और ATF तीनों मिलकर ट्रंप पर हमले की जांच कर रही हैं और आरोपी को तलाश रही हैं।
एक बिल्डिंग की छत से चलाई गई गोलियां
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पर गोलियां 120 मीटर की दूरी से एक बिल्डिंग की छत से चलाई गई। जिसने गोलियां चलाई, उसे सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने मार गिराया है। उसकी लाश कब्जे में ले ली गई और लाश के पास एक राइफल बरामद हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि इसी शख्स ने ट्रंप पर गोली चलाई है।
ट्रंप के रैली स्थल के पीछे एक बिल्डिंग के ऊपर स्नाइपर्स की टीम निगरानी कर रही थी। ट्रंप पर गोली चलते ही स्नाइपर्स एक्टिव हो गए और उन्होंने अपनी सामने वाली बिल्डिंग पर दिख रहे शख्स को टारगेट करके गोली चलाई। करीब 200 मीटर की दूरी से संदिग्ध हमलावर को ढेर किया गया। US सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने पूरे मामले की पुष्टि की है।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
1 hr agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
2 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
4 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
5 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
7 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
8 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
10 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
10 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines