Mystery deaths of two Indian students in US: भारतीय मूल के दो छात्रों की यूएस में संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मरने वालों की पहचान तेलंगाना निवासी गट्टू दिनेश और आंध्र प्रदेश निवासी निकेश (दोनों की उम्र 22 ) के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्राथमिक जांच में कार्बन मोनोऑक्साइड बनने के चलते दम घुटने से मौत होने का अंदेशा लग रहा है। हालांकि अभी स्थानीय पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
कमरे का का नजारा देख होश उड़ गए
जानकारी के अनुसार दोनों करीब 16 दिन पहले यूएस गए थे। वह यूएस के कनेक्टीक्ट एरिया में किराए का कमरा लेकर रहते थे। वह रात में अपने कमरे में सो रहे थे। सुबह काफी देर होने के बाद जब वह बाहर नहीं निकले तो उनके दोस्त अंदर पहुंचे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दोनों बेसुध बेड पर पड़े थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
किया था चेन्नई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक
परिजनों के अनुसार दिनेश ने चेन्नई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया था। दोनों ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई इंडिया में की थी। आगे की पढ़ाई करने वह अमेरिका गए थे। वह कनेक्टिकट स्थित सैक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। जानकारों के अनुसार कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने, हीटर चलाने या आगे के लिए कोयला, लकड़ी जलाने पर पर कार्बन मोनोऑक्साइड बन जाती है। लंबे समय कार्बन मोनोऑक्साइड में रहने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जो जानलेवा साबित होती है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दोनों छात्रों के परिनजों ने मामले में अमेरिकी सरकार से जांच की अपील की है। फिलहाल स्थानीय पुलिस संदिग्ध हालत में मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों के मीडिया में दिए बयानों के अनुसार दोनों अमेरिका जाने पर बेहद खुश थे। पढ़ाई के दौरान समय मिलने पर वह घर फोन करते थे। दोनों की इस तरह से मौत होना किसी की साजिश लग रहा है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines