Man Ditches Honeymoon: पत्नी के साथ हनीमून पर गया पति शादी की एल्बम देख अचानक भड़क गया। बात इतनी बिगड़ गई कि पति ने बीच हनीमून से ही घर लौटने का फैसला कर लिया। पति उस समय गुस्से से लाल हो गया जब उसने देखा कि शादी की एल्बम से उसके किसी महत्वपूर्ण शख्स की फोटो गायब है।
दरअसल, हनीमून से लौटे पति की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक बेटा था। जब उसकी दूसरी शादी हुई तो उसने इस बारे में अपनी होने वाली पत्नी को बताया। जानकारी के बाद होने वाली पत्नी ने कोई एतराज नहीं जताया, जिसके बाद दोनों ने शादी की। शादी के दौरान खुशनुमा माहौल में सभी ने तस्वीरें खिंचवाई और इसके बाद नवविवाहित जोड़ा हनीमून पर चला गया।
ये भी पढ़ें: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर का निधन, करीना कपूर से भी था ये कनेक्शन
आखिर तस्वीरों में ऐसा क्या था, जो पति हनीमून से लौट गया
मिरर के मुताबिक, शख्स हनीमून पर वेडिंग एल्बम देख रहा था। अचानक उसे लगा कि पूरे एल्बम में उसके बेटे की एक भी तस्वीर नहीं है। उसने जब इस बारे में अपनी नवविवाहिता से बात की तो पता चला कि पत्नी ने ही उसके बेटे की तस्वीरों को क्रॉप कर दिया है। नई-नवेली पत्नी का कहना था कि वो चाहती थी कि वेडिंग एल्बम में सिर्फ उन दोनों की ही तस्वीरें हों।
शख्स के मुताबिक, जब उसने अपनी पहली पत्नी से हुए 12 साल के बेटे के बारे में नई पत्नी को जानकारी दी तो उसने कोई ऐतराज नहीं जताया और मेरे बेटे को प्यार करते हुए गले लगा लिया। मैं मैं 100% जानता था कि मेरी नई पत्नी उससे प्यार करती थी और उसके साथ थी, अगर ऐसा नहीं होता तो हमारी शादी नहीं होती।
ये भी पढ़ें: डेटिंग ऐप पर ‘प्यार’ तलाशने वाले सावधान! कहीं, आप न हो जाएं ‘सेक्टॉर्शन’ गैंग के शिकार
हनीमून से लौटने के फैसले के बारे में शख्स ने बताया कि कोई दिक्कत नहीं थी, सिवाए इसके कि मेरी पत्नी को तस्वीरों में मेरा बेटा पसंद नहीं आया और उसने क्रॉप करके उसे हटा दिया। उसने बताया कि ये देख पहले तो मैं सदमे में चला गया और भरोसा नहीं कर पाया कि इसे क्रॉप किया गया है। मैंने इसे फोटोग्राफर की गलती मानी, लेकिन जब पत्नी से बात की तो पता चला कि उसने ये सब किया है।
संबंधित खबरें
दादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
52 mins agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
8 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
17 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
21 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines