Hurricane Milton Landfall Florida: मैक्सिको की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में दस्तक दे दी है। तूफान बीती रात सिएस्टा के पास समुद्री तट से टकराया। इसके बाद से टैम्पा, सेंट पीटर्सबर्ग और फोर्ट मायर्स में 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 8 से 10 फीट ऊंची लहरें समुद्र के तट से टकरा रही हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में दिनरात बिता रहे हैं। 15 लाख के करीब लोग घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। तूफान का आकार इतना विशाल है कि दक्षिण फ्लोरिडा के इलाकों में बवंडर आने की चेतावनी दी गई है। पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा में अभी भी अचानक बाढ़ की आपात स्थिति बनी हुई है। जमीन पर कम से कम 7 बवंडर देखे गए हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मिल्टन इस साल अमेरिका में आने वाला 5वां तूफान है। इससे पहले 27 सितंबर को जॉर्जिया और कैरोलिनास में तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी।
राष्ट्रपति और पुलिस का लोगों को संदेश
फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने स्टेट की 67 काउंटियों में से 51 के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। होम्स बीच के पुलिस प्रमुख विलियम टोकाजर ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने शरीर के अंगों पर शार्पियों से अपना नाम, जन्मतिथि और आईडी नंबर लिख लें, ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर पहचान में मदद मिल सके। व्हाइट हाउस से दिए गए अपने संबोधन में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि यह सदी का सबसे बड़े तूफान है। उन्होंने लोगों से स्थानीय अधिकारियों की सलाह पर ध्यान देने का आग्रह किया। नेशनल हरिकेन सेंटर ने अलर्ट दिया है कि मिल्टन तूफान गुरुवार रात को फ्लोरिडा से पूर्व की ओर गुजरते समय भी तूफान बना रहेगा तथा अटलांटिक महासागर में प्रवेश करने से पहले ऑरलैंडो को क्रॉस करेगा और भीषण तबाही मच सकता है। लोगों को सलाह है कि वे अपने घरों के अंदर रहें और जरूरी सामान पैक करके रखें।
मिल्टन के कारण फ्लोरिडा में ईंधन की कमी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार दोपहर को फ्लोरिडा के लगभग एक-चौथाई पेट्रोल स्टेशनों में ईंधन ख़त्म हो गया, क्योंकि हजारों निवासी तूफान से बचने के लिए अपनी कारों में तेल भरवाकर ले गए। मिल्टन के राज्य के पश्चिमी तट के निकट पहुंचने के कारण तटीय क्षेत्रों से 10 लाख लोगों पलायन किया। फ्लोरिडा में 8000 पेट्रोल पंप हैं और लगभग 24 प्रतिशत में ईंधन खत्म हो गया। टैम्पा-सेंट पीटर्सबर्ग में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। वाशिंगटन पोस्ट की कैपिटल वेदर गैंग टीम के अनुसार, टैम्पा बे के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में पिछले 24 घंटों में 406 मिलीमीटर (16 इंच) से ज़्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। रात को एक घंटे में 127 मिलीमीटर (5 इंच) से ज़्यादा बारिश हुई। नेशनल हरिकेन सेंटर ने पूर्वानुमान लगाया है कि फ्लोरिडा के मध्य से उत्तरी भागों में 152 से 305 मिलीमीटर (6 से 12 इंच) तथा स्थानीय इलाकों में 457 मिलीमीटर (18 इंच) वर्षा हो सकती है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
4 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
14 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
16 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
17 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines