Hurricane Milton : चक्रवाती तूफान मिल्टन ने अमेरिका के कई राज्यों में जम कर तबाही मचाई है। बुधवार को फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट पर इसकी वजह से विनाशकारी लैंडफॉल हुआ। इसकी वजह से बेहद ऊंची लहरें उठीं और भयंकर बाढ़ की स्थिति बन गई। इस कारण से 10 लाख से अधिक घरों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई है और बड़ी संख्या में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं।
यह हरीकेन सारासोटा के पास जमीन से टकराने से पहले कुछ समय के लिए कैटेगरी 5 में पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि 2 सप्ताह से भी कम समय में इलाके को प्रभावित करने वाला यह दूसरा बड़ा हरीकेन है। इस दौरान भारी बारिश, तूफान और करीब 258 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बेहद तेज हवाओं ने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया है और कई तरह की सेवाओं को भी रोक दिया है।
मिल्टन इस साल की अंतिम आपदा नहीं
मिल्टन अब कैटेगरी 2 में आ गया है। हवाओं की रफ्तार भी घट कर 177 किलोमीटर प्रतिघंटे पर आ गई है। लेकिन, मौसम विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यह अमेरिका को प्रभावित करने वाला इस साल का आखिरी तूफान नहीं होगा। नेशनल हरीकेन सेंटर के अनुसार फ्लोरिडा के पूर्वी तट पर मौसमी गतिविधियां बढ़ रही हैं और संभावना है कि आने वाले समय में यह एक ट्रॉपिकल स्टॉर्म का रूप ले ले।
ये भी पढ़ें: इस देश पर चीन, रूस और ईरान से मंडराया खतरा
अब अमेरिका में Nadine लाएगा संकट!
अगर यहां मौसमी डिस्टर्बेंस अगर मजबूत होता है तो यह हालिया सप्ताहों में उठने वाला तीसरा ऐसा स्टॉर्म बन सकता है जो फ्लोरिडा में एक बार फिर हालात कठिन कर सकता है। इस संभावित ट्रॉपिकल स्टॉर्म को Nadine कहा जा रहा है। अमेरिका का मौसम विभाग मिल्टन के साथ अटलांटिक महासागर में दो और डिस्टर्बेंस पर अपनी नजर बनाए हुए है। इनमें से एक को लेकर एक्सपर्ट्स काफी चिंता जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: कमला हैरिस के पति कौन? विवादों से पुराना नाता
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines