Human Skull Found in Donation Box: लोग डोनेशन बॉक्स में दूसरों की मदद के लिए पैसे या कीमती चीज डालते हैं, लेकिन यूएस स्टेट एरिजोना के एक गुडविल स्टोर में दान पेटी के अंदर इंसान की खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में स्टोर के मैनेजर्स ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची और बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अब इस अजीब तरह के ‘दान’ की जांच करना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
गुडइयर पुलिस ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। पुलिस की ओर से साझा की गई एक तस्वीर से पता चलता है कि खोपड़ी पर गहरे काले धब्बे हैं। इसके सामने के दांत भी दिखाई दे रहे हैं। बाईं आंख में एक नकली आंख भी दिखाई दे रही है।
पुलिस विभाग ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “प्रारंभिक निष्कर्ष पुष्टि करते हैं कि यह एक मानव खोपड़ी है। साथ ही यह कई साल पुरानी नजर आ रही है। इसके अलावा, इसका कोई फोरेंसिक महत्व पता नहीं चला है। यानी इसके किसी अपराध में शामिल होने की संभावना नहीं है। पुलिस ने आगे लिखा- तुरंत एक्शन लेने वाले गुडविल कर्मचारियों को इस सूचना के लिए धन्यवाद।”
वीकेंड के दौरान ले जाया गया था बाहर
ABC15 से बात करते हुए पुलिस प्रवक्ता लिसा बेरी ने कहा कि बॉक्स को डोनेशन के लिए वीकेंड के दौरान बाहर ले जाया गया था। बाद में मंगलवार को कर्मचारियों ने जब इसे खोलकर देखा तो वे चौंक गए। बेरी ने कहा- “खोपड़ी फर्श पर नहीं गिरी। यह दान पेटी में अन्य वस्तुओं के साथ रखी हुई थी।”
संबंधित खबरें
स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
9 mins agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
16 mins agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 hr agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
1 hr agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
2 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
2 hrs agoबांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले क्यों मचा बवाल? हिंदू मंदिर में तोड़ी गईं 7 मूर्तियां
3 hrs ago'नमाज पढ़ी और पीछे से मारा चाकू', फ्लाईदुबई के 'हीरो' स्मित मच्छार का खुलासा, इजरायली PM नेतन्याहू ने की वीडियो कॉल
4 hrs agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
19 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines