---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दान पेटी में मिली इंसान की खोपड़ी, पुलिस ने दिखाई ये खौफनाक तस्वीर

Human Skull Found in Donation Box: लोग डोनेशन बॉक्स में दूसरों की मदद के लिए पैसे या कीमती चीज डालते हैं, लेकिन यूएस स्टेट एरिजोना के एक गुडविल स्टोर में दान पेटी के अंदर इंसान की खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में स्टोर के […]

---विज्ञापन---

Human Skull Found in Donation Box: लोग डोनेशन बॉक्स में दूसरों की मदद के लिए पैसे या कीमती चीज डालते हैं, लेकिन यूएस स्टेट एरिजोना के एक गुडविल स्टोर में दान पेटी के अंदर इंसान की खोपड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में स्टोर के मैनेजर्स ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची और बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अब इस अजीब तरह के ‘दान’ की जांच करना शुरू कर दिया है।

पुलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

गुडइयर पुलिस ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। पुलिस की ओर से साझा की गई एक तस्वीर से पता चलता है कि खोपड़ी पर गहरे काले धब्बे हैं। इसके सामने के दांत भी दिखाई दे रहे हैं। बाईं आंख में एक नकली आंख भी दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

पुलिस विभाग ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “प्रारंभिक निष्कर्ष पुष्टि करते हैं कि यह एक मानव खोपड़ी है। साथ ही यह कई साल पुरानी नजर आ रही है। इसके अलावा, इसका कोई फोरेंसिक महत्व पता नहीं चला है। यानी इसके किसी अपराध में शामिल होने की संभावना नहीं है। पुलिस ने आगे लिखा- तुरंत एक्शन लेने वाले गुडविल कर्मचारियों को इस सूचना के लिए धन्यवाद।”

---विज्ञापन---

 वीकेंड के दौरान ले जाया गया था बाहर 

ABC15 से बात करते हुए पुलिस प्रवक्ता लिसा बेरी ने कहा कि बॉक्स को डोनेशन के लिए वीकेंड के दौरान बाहर ले जाया गया था। बाद में मंगलवार को कर्मचारियों ने जब इसे खोलकर देखा तो वे चौंक गए। बेरी ने कहा- “खोपड़ी फर्श पर नहीं गिरी। यह दान पेटी में अन्य वस्तुओं के साथ रखी हुई थी।”

First published on: Sep 08, 2023 10:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola