ह्यूस्टन: हिप-हॉप ट्रायो बैंड मिगोस के सदस्य रैपर टेकऑफ़ की ह्यूस्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह 28 साल के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस विभाग के अनुसार मंगलवार को लगभग 2:30 बजे रैपर ह्यूस्टन शहर में एक गली में अपने चाचा क्वावो, और एक अन्य मिगोस बैंड के सदस्य के साथ डाइस से खेल रहे थे। इस दौरान उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी के दौरान मौके पर 40 से अधिक लोग मौजूद थे। लेकिन बदमाश फिर भी वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए। टेकऑफ़ की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो अन्य को अस्पताल में भर्ती करायाग गया है।
अभी पढ़ें – चीन में इन दिनों बप्पी लहरी के ‘जिम्मी जिम्मी’ गाने की धूम, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि वर्ष 1994 में किर्शनिक खारी बॉल, जिसे लोग टेकऑफ़ के रूप में जानते हैं का जन्म जॉर्जिया के लॉरेंसविले में हुआ था। उन्होंने साल 2008 में क्वावो (क्वावियस कीएट मार्शल) और उनके चचेरे भाई ऑफ़सेट (कियारी केंड्रेल सेफस) के साथ रैप करना शुरू किया। 2011 में उनके समूह ने “जुग सीज़न” शीर्षक से मिगोस नाम से अपना पहला मिक्सटेप जारी किया।
इसके आद 2013 में टेकऑफ ने एकल रैप ‘वर्साचे’ किया। हाल ही में 2018 में टेकऑफ़ द्वारा रिलीज़ किया गया एल्बम ‘द लास्ट रॉकेट’ बिलबोर्ड 200 पर नंबर 4 पर रहा था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
12 hrs agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
16 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
16 hrs ago'कहां हैं अभिजीत दीपके', CJP का दावा- वकीलों से नहीं करने दी गई बात
19 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
19 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
20 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines