---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

चीन में बड़ा हादसा, 22 से अधिक लोगों की गई जान, 3 घायल

चीन में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत होने की खबर है। इतना ही नहीं, तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

पूर्वोत्तर चीन के लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग में एक रेस्तरां में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 22 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और इसे एक “एक गंभीर सबक” बताया है। इसके साथ ही आग के कारण का पता लगाने, घायलों का तुरंत उपचार करने को लेकर निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने की भी बात कही है।

---विज्ञापन---

आग के संभावित कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। रिपोर्ट के अनुसार आग बुझाने के लिए कुल 22 दमकल गाड़ियां और 85 अग्निशमन कर्मी भेजे गए। चर्चा है कि आग किचन से फैली होगी। दरअसल  चीन के लोगों को एक डिश खाना खूब पसंद है, जिसे “हॉट पॉट” के नाम से जाना जाता है। इसमें मांस और सब्ज़ियों को खुली लपटों पर पकाया जाता है।

---विज्ञापन---

पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

9 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी चीन के एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। हेबेई प्रांत के चेंगदे शहर में आग लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, आग से 19 लोग बच गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नर्सिंग होम में अधिकतर बुजुर्ग थे, जिनकी मौत हो गई। एक शख्स का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को पहले से ही चलने-फिरने में दिक्कत होती है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि आग लगने के दौरान वे कितने हताश हुए होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, चीन में बढ़ती वृद्ध आबादी के कारण नर्सिंग होम और वृद्धाश्रम की संख्या 2019 और 2024 के बीच दोगुनी हो गई हैं।

First published on: Apr 29, 2025 03:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola