Drone Attack on Aramco Facility in Riyadh: यमन के अंसारल्लाह, जिन्हें हूती भी कहा जाता है, उन्होंने ने रियाद में ‘सऊदी अरामको’ की एक फैसिलिटी पर मिसाइल और ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है. ये दावा सऊदी अरब और ईरान-समर्थित यमन के ग्रुप के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. चश्मदीद ने हमले वाले जगह से धुआं और आग के गुबार को उठते हुए देखा.
सऊदी ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर पहले के हमले
24 सितंबर 2026 को अंसारल्लाह ने कहा कि उसने यानबू में अरामको फैसिलिटी पर मिसाइलें और ड्रोन दागे थे. इसके बाद सऊदी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ताइफ और यानबू क्षेत्रों की ओर आ रही 6 बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक दिया था. उस वक्त अरामको इंस्टॉलेशन को किसी नुकसान की ऑफिशियल रिपोर्ट नहीं दी गई थी.
यह भी पढ़ें- हूती लड़ाकों को कहां से मिलती हैं फंडिंग, उनके पास कौन-कौन से हथियार?
इससे पहले 13 सितंबर 2026 को, कथित तौर पर एक ड्रोन हमले ने सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को निशाना बनाया, जिससे यानबू की ओर तेल के फ्लो पर असर पड़ा. अंसारल्लाह ने 20 जुलाई को सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी का भी ऐलान किया , और इस कदम को यमन में अपने कंट्रोल वाले इलाके की सऊदी नौसैनिक और हवाई नाकेबंदी के जवाब के रूप में बताया था.
यमन में सऊदी हवाई हमले
ये ताजा दावा ऐसे वक्त में आया है जब अंसारल्लाह से जुड़े ठिकानों के खिलाफ सऊदी सैन्य अभियान जारी हैं. हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी के मुताबिक सऊदी विमानों ने 3 अक्टूबर 2026 को 24 घंटे की अवधि में 94 हवाई और मिसाइल हमले किए.
याह्या सरी ने दावा किया कि हमलों में सना, सादा, ताइज, हज्जा, अमरान और इब में ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें नागरिकों के हताहत होने की सूचना मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें F-15 और टाइफून लड़ाकू विमान शामिल थे, जबकि सऊदी-यमन सीमा के पास के इलाकों से मिसाइल हमले किए गए थे.
सरी ने आगे दावा किया कि हालिया तनाव बढ़ने के बाद से सऊदी हवाई और मिसाइल हमलों की कुल संख्या 1350 तक पहुंच गई है. इस बीच, अल-मसीराह टीवी और अल-मस्दर ऑनलाइन की रिपोर्ट्स में सादा और सना में विस्फोटों का जिक्र किया गया.
सऊदी कर सकता है हमला
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब अब हूती विद्रोहियों के खिलाफ एक बड़े सैन्य अभियान पर विचार कर रहा है. इसमें लाल सागर के तट पर संभावित बढ़त और कई मोर्चों पर हमले शामिल हो सकते हैं. बताई जा रही ये प्लानिंग जमीनी हालात में होने वाले बदलावों पर निर्भर करेंगी.
संबंधित खबरें
स्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
21 mins ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
43 mins agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
3 hrs agoLIVE: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर, उपचुनाव में डाल चुके वोट
3 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
3 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
3 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
13 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
13 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
15 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines