Houthi Rebels Attack On Saudi: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ 6 सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी ली है. इन हमलों में अहम ऑयल फैसिलिटीज, एक हवाई अड्डे और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. ये दावे यमन संघर्ष में आई भारी तेजी के बीच सामने आए हैं. हूती समूह ने सऊदी बलों पर घातक हवाई हमले करने का आरोप लगाया है, जिनमें कथित तौर पर कम से कम 33 लोग मारे गए हैं. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि इन जवाबी अभियानों में बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.
रियाद हवाई अड्डा और अरामको बना निशाना
याह्या सरी के मुताबिक पहले अभियान में रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ-साथ सऊदी राजधानी में अरामको की तेल भंडारण सुविधाओं और एक डिस्टिलेशन टावर को निशाना बनाया गया. उन्होंने दावा किया कि इस मिशन ने अपने मकसद को हासिल कर लिया है.
दूसरे कैंपेन में कथित तौर पर खुराइस में सऊदी की दिग्गज तेल कंपनी अरामको की ऑयल फैसिलिटी को निशाना बनाया गया, जबकि तीसरे अभियान में दावादमी इलाके में पंपिंग स्टेशन नंबर 8 को निशाना बनाया गया. बाकी 3 अभियानों में नजरां स्थित सऊदी नेशनल गार्ड के एक कैंप और यमन के मारिब तथा अल-जौफ क्षेत्रों में सऊदी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. सऊदी अधिकारियों ने इन हमलों से हुए नुकसान या हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.
सऊदी अरब का यमन पर पलटवार
एक अलग बयान में याह्या सरी ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि उसने 24 घंटों के भीतर यमन के कई इलाकों में 105 हवाई हमले और मिसाइल हमले किए हैं. उन्होंने दावा किया कि इन बमबारी में सना, ताइज, सादा, मारिब और दूसरे इला को निशाना बनाया गया.हूती से जुड़े मीडिया ने बताया कि सना के पूर्व में अल-शरियाह में इमारतों पर हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोग मारे गए हैं. साथ ही 39 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है. सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
यमन संघर्ष और गहराया
इस बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेनाओं ने दावा किया है कि उन्होंने उत्तरी मारिब क्षेत्र में हूती गुट की गतिविधियों को नाकाम कर दिया है और उनके मिलिट्री इक्विपमेंट को नष्ट कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद से 1600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 3 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जो बढ़ते मानवीय संकट को बयां करता है.
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
3 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
3 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
4 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
13 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
17 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines