मिडिल ईस्ट में ईरान-अमेरिका, इजरायल-लेबनान के बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही और सऊदी अरब आमने-सामने हैं. हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं और लाल सागर में भी उसके ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. बीती रात हूती विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब के खमीस मुशैत शहरों को निशाना बनाया और ड्रोन के साथ बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. खमीस मुशैत में सैन्य एयरबेस पर हमला हुआ है, जिसमें 13 लोग घायल हो गए हैं और 7 मकान ध्वस्त हुए. वहीं कई लोगों के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा.
सऊदी अरब के शहरों में इमरजेंसी अलर्ट
सऊदी अरब का दावा है कि खमीस मुशैत में हूतियों का हमला यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों का जवाब है. हालांकि अब खतरा टल गया है, लेकिन खमीस मुशैत, आभा, ताइफ, जेद्दा और जाजान में समेत कई शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है. गत 14 सितंबर दिन सोमवार को हूती विद्रोहियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के आभा, खमिस मुशैत और ताइफ जैसे नागरिक इलाकों में हमला किया था. इसके बार सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किए थे. विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाकर बदला लिया था.
हमलों से तेल की सप्लाई पर गहराया संकट
हूती विद्रोहियों के हमले से सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा, इसलिए इसे बंद करना पड़ा है. इस पाइपलाइन की मरम्मत करने में 3 से 5 हफ्ते लग सकते हैं. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में पेरिम द्वीप और तटीय इलाकों पर कब्जा करके सऊदी अरब के तेल निर्यात को रोका है. सऊदी अरब ने 1980 के दशक में होर्मुज स्ट्रेट के विकल्प के रूप में 1200 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बनाई थ. लेकिन यह पाइपलाइन लंबे समय तक बंद रही तो ग्लोबल ऑयल सप्लाई में 4 प्रतिशत की कमी आएगी और कच्चा तेल फिर महंगा हो जाएगा.
यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले
सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के हमले का बदला लेते हुए यमन पर हमले किए. यमन के पश्चिमी तट पर और वायुसेना के मोचा पोर्ट के आस-पास हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की. हूतियों का दावा है कि सऊदी अरब ने यमन में 24 घंटे में अलग-अलग इलाकों में 54 हवाई हमले किए हैं. लेकिन हूतियों ने लाल सागर में कब्जा कर लिया है. हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा कि सऊदी अरब की एयरफोर्स ने एफ-15 और टाइफून लड़ाकू विमानों से बमबारी करके यमन के ताइज, लहज, जौफ, मारिब और होदेइदा इलाकों में हूतियों को नुकसान पहुंचाया.
हूतियों की डोनाल्ड ट्रंप को दूर रहने की सलाह
सूत्रों के मुताबिक, सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका से मदद मांगी है, लेकिन अमेरिका ने अब तक मामले में प्रत्यक्ष रूप से सैन्य हस्तक्षेप की सऊदी अरब की मांग को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन अमेरिका अपने दोस्त सऊदी अरब को खुफिया मदद कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि हूतियों ने उन्हें और अमेरिका को इस लड़ाई से दूर रहने के लिए कहा है. सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जेद्दा में अमेरिकी क्षेत्रीय कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाकात करके ताजा हालातों के बारे में गहन चर्चा की है.
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
52 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines