हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूती का इनकार, जानिए सफाई में क्या बोले यमन के विद्रोही

Houthi Rebels: सऊदी अरब ने दावा किया था कि उन्होंने मक्का और मदीना के पास हूती की तरफ से दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है, लेकिन यमन के विद्रोहियों ने इस्लाम के दोनों पाक शहरों पर हमले की बात से इनकार किया है.

विज्ञापन
हूती मिलिट्री के प्रवक्ता याह्या सारी (Photo-PTI)

Houthis Deny Targeting Mecca-Medina: यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्लाम के पवित्र शहरों, मक्का और मदीना पर हमले करने से इनकार किया है. इससे पहले सऊदी अरब ने बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और कई जगहों पर उनके मलबे मिलने की जानकारी दी थी. सऊदी के सिविल डिफेंस ने बताया था कि इंटरसेप्ट गई 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का मलबा मक्का और मदीना के इलाकों में गिरा. जेद्दा, ताइफ और राबिग के पास भी मिसाइल के टुकड़े मिलने की खबर है. सऊदी के अधिकारियों ने कई इलाकों में लोगों को चेतावनी जारी की और बाद में बताया कि तत्काल खतरा टल गया है. हूती विद्रोहियों का कहना है कि उनका निशाना ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री बेस है.

हूती विद्रोहियों का दावा

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया कि उनके ग्रुप ने सऊदी अरब के कई ठिकानों को निशाना बनाया है. इनमें रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यानबू में अरामको की एक फैसिलिटी, राबिग रिफाइनरी और ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन से जुड़े पंपिंग स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नजरां का एयरपोर्ट और खमीस मुशैत का एयरबेस भी उनके निशाने पर थे.

सऊदी अधिकारियों ने कंफर्म किया है कि यानबू और ताइफ की ओर आ रही दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका गया. हालांकि ये साफ नहीं है कि दूसरे हमलों में मिसाइलें अपने तय लक्ष्यों तक पहुंचीं या नहीं. हूती विद्रोहियों ने एयरलाइंस, एयरोपोर्ट के कर्मचारियों और पैसेंजर्स को रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है, क्योंकि उनके मुताबिक ये एक मिलिट्री टारगेट है.

विज्ञापन

अदन में भी मिसाइल हमलों की खबर

ये संघर्ष दक्षिणी यमन तक भी फैल गया है. वहां की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अदन में कोस्ट गार्ड के ठिकानों पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. अधिकारियों के मुताबिक 2 मिसाइलें कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर से टकराईं, जबकि एक मिसाइल तवाही जिले की एक इमारत पर गिरी. वहीं हूती का दावा कुछ अलग है; उनका कहना है कि उन्होंने शहर में सैन्य जमावड़े और नौसैनिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाया था.

नाजुक सीजफायर पर नया संकट

हालिया तनाव ने उस शांति को खतरे में डाल दिया है, जो 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के बाद कायम हुई थी. सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है, जबकि सना और उत्तरी यमन के बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों का कंट्रोल है. तेल के बुनियादी ढांचे और रणनीतिक शिपिंग मार्गों के पास होने वाले हमले, सऊदी अरब के एनर्जी एक्सपोर्ट और रेड सी से होकर गुजरने वाले व्यावसायिक यातायात के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola