ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर फिर बड़ा हमला किया है और इस बार खाड़ी देश के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है. बीती रात हूती विद्रोहियों ने रियाद के किंग खालिद इंटरनेशन एयरपोर्ट पर मिसाइल दागी, जिससे जोरदार धमाका हुआ और बिल्डिंग से धुंआ निकलने लगा. हमला होने से एयरपोर्ट के अंदर भी भगदड़ मच गई और सायरन बजने लगे. हमले में अमेरिकी नागरिक समेत 12 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हमले के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.
रियाद एयरपोर्ट पर हमले से बढ़ी सरकार की टेंशन
सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर पिछले 20 दिन में चौथी बार हूती विद्रोहियों ने हमला किया है. हूतियों ने खुद रियाद पर हमलों की जिम्मेदारी ली है, लेकिन हूतियों के हमले ने सऊदी अरब सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. रियाद एयरपोर्ट पर हमले में 4 सऊदी नागरिक, एक बांग्लादेशी, एक अमेरिकी, फिलिस्तीन, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के नागरिकों ने जान गंवाई है. हमले के बाद पूरे एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया और उड़ानों को सस्पेंड कर दिया गया. अब तक 225 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत खतरे से बाहर है.
हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की और X हैंडल पर लिखा कि हम रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. 10 अक्टूबर को भी एयरपोर्ट पर कायरतापूर्ण हमला किया गया, जिसमें कई लोगों की जान गई है, कई घायल हुए हैं और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है. हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर बार-बार हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत बंद किया जाना चाहिए. हम सऊदी अरब की जनता और सरकार के साथ उनकी संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुटता से खड़े हैं और आशा करते हैं कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति बहाल होगी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए हमले के वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के आस-पास धमाके सुनाई दिए और धुंआ उठते देखा गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एयरपोर्ट की बिल्डिंग से धुंआ उठते हुए देख सकते हैं. एयरपोर्ट के अंदर लोगों को इधर-उधर भागते हुए देख सकते हैं. एक वीडियो में टर्मिनल के अंदर फर्श पर मलबा और धूल उड़ती दिखाई दे रही है. इससे पहले गुरुवार को 2 हमले हुए थे, जिनमें 3 सऊदी नागरिकों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे. हमलों के बाद रियाद आने वाली फ्लाइटों को दूसर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया और रियाद से उड़ने वाली फ्लाइटों को रद्द किय गया. चेतावनी जारी करके यात्रियों को घर जाने और अगले अपडेट के लिए एयरलाइंस से संपर्क करने को कहा है.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
2 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
4 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
5 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
7 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
7 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
8 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
10 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
12 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines