सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइलों और ड्रोन, लाल सागर में 2 द्वीप भी कब्जाए

हूतियों ने सऊदी के मिलिट्री बेस पर ताबड़तोड़ हमले किए. उन्होंने मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे.

Houthi attacked Saudia Arabia

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला (Photo: AI)

मिडिल ईस्ट में लंबे वक्त से तनाव जारी है. इस बीच खाड़ी देश सऊदी अरब को भी बड़ा झटका लगा है. हूतियों ने सऊदी के मिलिट्री बेस पर ताबड़तोड़ हमले किए. उन्होंने मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए मिसाइलें और ड्रोन दागे. हूतियों का कहना है कि सऊदी लगातार यमन पर जो कार्रवाई कर रहा है, ये हमले उसी के जवाब में किए गए हैं. हूतियों के प्रवक्ता ने ये चेतावनी भी दी है कि अगर ये लड़ाई जारी रहती है तो इसके परिणाम सऊदी अरब को भुगतने पड़ सकते हैं. एहतियातन सऊदी अरब ने अपनी ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हूतियों का क्या कहना है?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के शरूराह इलाके में मौजूद एक मिलिट्री बेस पर अटैक किया. उनका कहना है कि इस दौरान हथियारों के गोदामों, सैन्य कमान और कंट्रोल सेंटर्स को टारगेट किया गया. हूतियों के प्रवक्ता याह्या सरी ने टेलीग्राम पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए हमला किया. उनका कहना है कि हूतियों के सभी निशाने बिल्कुल सटीक थे.

कई ठिकानों पर किया कब्जा

पिछले 2 दिन में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई रणनीतिक ठिकानों पर कब्जा किया है. बाब-अल-मंदेब के तटवर्ती शहर धुबाब पर भी हूती विद्रोहियों का कब्जा हो गया है. गुरुवार को हूती विद्रोहियों ने बंदरगाह शहर मोचा पर कब्जा किया था. इसके बाद शुक्रवार को सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने मोचा शहर के एयरपोर्ट पर बमबारी की, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हमले में सऊदी अरब की पूर्व पश्चिम ऑयल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की खबर है. सऊदी अरब इस पाइपलाइन से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए कच्चे तेल का निर्यात करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ