यमन के हूतियों ने एक पानी वाले जहाज को निशाना बनाया है। पहले हूती लड़ाके जहाज पर चढ़कर उस पर कब्जा कर लिए और फिर जहाज में धमाके कर दिए। धमाके के बाद जब जहाज समुद्र में डूबने लगा तो हेलीकॉप्टर से उसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया। हूतियों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
मालवाहक जहाज पर कब्जा, फिर विस्फोट
हूतियों ने सोमवार को दावा किया था कि उन्होंने गोलीबारी, रॉकेट और विस्फोटकों से लदी रिमोट-नियंत्रित नावों से एक मालवाहक जहाज पर हमला किया था, जो लाल सागर में डूब गया है। हालांकि हूतियों के दावे की पुष्टि नहीं हो सकी थी लेकिन अब हूतियों ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए जहाज को डूबाने का वीडियो भी शेयर कर दिया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हूती लड़ाके जहाज पर मौजूद हैं। हेलीकॉप्टर से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके बाद जब सारे लड़ाके जहाज को छोड़ चुके थे तो इसमें विस्फोट कर दिया गया। विस्फोट के बाद यह जहाज पानी में डूब गया। इसका पूरा वीडियो हेलीकॉप्टर से रिकॉर्ड किया गया है।
चालक दल के सदस्यों को बचाया गया
हूतियों ने रविवार के हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा था कि उन्होंने चालक दल के सदस्यों को जहाज से उतरने की अनुमति दी थी। सभी चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया है। जहाज चीन से लोहा और उर्वरक लेकर तुर्की जा रहा था। हालांकि हूतियों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यह जहाज इजराइल पर लगाई गई पाबंदी का उल्लंघन कर रहा था।
बता दें कि हूतियों ने लाल सागर, अदन की खाड़ी और उन्हें जोड़ने वाले बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 100 से अधिक हमले किए हैं। दरअसल, 2023 में जब गाजा में युद्ध छिड़ा तो फिलिस्तीनियों के समर्थन में हूती खड़े हो गए। हालांकि अब कोई हमला नहीं हो रहा है, लेकिन हूतियों ने इजराइल की मदद करने का आरोप लगाकर जहाज को ही डुबो दिया है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं असली बाबा वेंगा? जिनकी डराने वाली भविष्यवाणियां, कौन-कौन सी हुईं सच
मंगलवार को भी हुती विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरियाई झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला कर दिया। हमले में तीन नाविकों की जान चली गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए। यूरोपीय संघ के नौसैनिक बल ने यह जानकारी दी।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
52 mins agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
7 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
10 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
19 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines