हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident: नेपाल में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है। 27 लोग घायल हुए हैं, जिनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे गिरी, लेकिन हादसा कैसे हुआ? इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
ऊपर से नीचे नदी में गिरने से बस चकनाचूर हो गई है।

Bus Accident in Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पोखरा से काठमांडू जा रही यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिर गई है। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं 27 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें हादसास्थल से रेस्कयू करके अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

बस सड़क से 300 फीट नीचे नदी में गिरी

बता दें कि हादसा रात करीब एक बजे पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के बेनिघाट रोरांग इलाके में हुआ। राहगीरों ने चीख पुकार सुनकर नीचे देखा तो सड़क से करीब 300 फीट नीचे नदी में गिरी हुई थी। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों में स्वि्जरलैंड और न्यूजीलैंड के टूरिस्ट भी शामिल हैं। मृतकों में विदेशी टूरिस्ट भी शामिल हैं। प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी ने हादसे की पुष्टि की।

टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

जिला अधिकारी ने बताया कि हादसा बेहद दुर्गम स्थान पर हुआ। घायलों को एक नाव में बैठाकर पहले एक किलोमीटर दूर ले जाया गया। वहां से सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल हुई। टॉर्च की रोशनी में बचाव दल बस तक पहुंचा और टॉर्च की रोशनी में ही घायलों का बचाव किया गया। 8 महिलाओं, 18 पुरुषों और एक बच्ची समेत करीब 27 लोगों को डैमेज बस से रेस्क्यू किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस और सेना ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया

हादसास्थल पर नेपाल पुलिस, सेना और सशस्त्र प्रहरी बल की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सशस्त्र प्रहरी बल के विपदा प्रबंधन बेस आदमघाट से DSP सुनील गिरी ने रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया। ट्रैवल एजेंसी से यात्रियों की लिस्ट लेकर मौके पर ही उनकी पहचान करके पुष्टि की गई कि नदी के पानी में कोई लापता नहीं हुआ, जबकि किसी के लापता होने की स्थिति में विपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिक्षालय कुरिनटार से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola