क्या ट्रंप पर हमला हुआ? होटल में डिनर पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग, जानें सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की जान?

Donald Trump: अमेरिका में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब उस डिनर पार्टी पर हमला किया गया, जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप मौजूद थे। जी हां, राष्ट्रपति ट्रंप की डिनर पार्टी पर हमला हुआ है, जिसमें उनके साथ पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति वेंस भी थे। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तीनों को होटल से सुरक्षित निकालकर उनकी जान बचाई।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोलीबारी के बीच से सुरक्षित निकाला।

अमेरिका और ईरान की दूसरी शांति वार्ता फेल होने की खबरों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर बड़ी खबर आई है। वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास बने होटल हिल्टन में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। वहीं होटल के बाहर जोरदार धमाका भी किया गया। यहां टेंशन वाली बात यह है कि गोलीबारी और धमाके के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस होटल में ही पत्रकारों की डिनर पार्टी में थे। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रंप और वेंस को सुरक्षित होटल से निकालकर व्हाइट हाउस पहुंचाया।

विज्ञापन

हमलावर को मौके पर दबोचा गया

बता दें कि वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCA) के दौरान हमला हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने होटल से निकाला। वहीं सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया गया। अब इस हमले को लेकर देश-दुनिया में राजनीति गरमा सकती है। क्योंकि यह हमला ईरान के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता फेल होने के बीच आया है। वहीं इस हमले को राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

विज्ञापन

लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई

बता दें कि डिनर पार्टी में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी थे। लोग डिनर एन्जॉय कर रहे थे कि अचानक अफरा-तफरी मच गई। गोलियां चलने की आवाज आने लगी। हालात देखकर सीक्रेट सर्विस एजेंट राष्ट्रपति ट्रंप को घेर कर अपने साथ ले गए। वहीं डिनर में शामिल करीब 2600 लोगों में से छिपकर अपनी जान बचाई। वेटर भागकर डाइनिंग हॉल में चले गए। पत्रकारों को भी जान बचाने के लिए मेज के नीचे छिपना पड़ा। हमलवार को मौके पर रही ढेर कर दिया गया।

होटल खाली कराकर सील किया गया

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों ने होटल को खाली कराकर सील कर दिया है। हमलावर को गिरफ्तार करके उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पूरे हिल्टन होटल और उसके आसपास के इलाके को घेर लिया है। इलाके में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावर का कोई सुराग मिल सके। राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति वेंस सुरक्षित हैं। वहीं अब ट्रंप खुद मामले पर निगरानी रखे हुए हैं। हमलावर के बारे में और हमला करने की वजह पता लगाने के आदेश हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ