World Latest News: हॉन्गकॉन्ग के एक ‘बातूनी’ डस्टबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डिज्नीलैंड की सड़कों पर ये डस्टबिन रोते-चिल्लाते हुए लोगों से कचरा खाने की भीख मांगता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस दौरान डस्टबिन इधर से उधर मूव भी करता है। लोगों से कहता है कि मुझे कचरा खाना है। कूड़ेदान का यह अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है। दरअसल हॉन्गकॉन्ग के लोगों को कचरा फेंकने को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से यह मुहिम शुरू की गई है। जब भी कोई शख्स इसमें कचरा डालता है तो डस्टबिन खुशी से ‘आह’, ‘यम-यम’ जैसी आवाज निकालता है।
यह भी पढ़ें:तेरी आख्यां का यो काजल… बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी में लड़कियों का सपना चौधरी के गाने पर डांस, जानें मामला
लोग कचरा इधर-उधर न फेंकें, शहर को साफ रखा जाए, इसलिए यह मुहिम शुरू की गई है। स्थानीय प्रशासन का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। कूड़ेदान लोगों के मनोरंजन का साधन भी बन गया है। इस वीडियो को Instagram पर @luckystarry_hung नामक यूजर की ओर से पोस्ट किया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो के नीचे कैप्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा है कि यह बहुत जीवंत है! मुझे लगता है कि मैं इस डस्टबिन से पूरे दिन बातचीत कर सकता हूं।
यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
वीडियो की शुरुआत में डस्टबिन कहता है कि वह कचरा खाने का इच्छुक है। क्या उसको कचरा खाने के लिए मिलेगा, क्या कचरा खत्म हो गया है? लोग इस पर शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग डिज्नीलैंड की सड़कों पर वायरल वीडियो को लेकर लोग मजेदार और रचनात्मक प्रयास जैसे कमेंट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:‘सड़कों पर गोलीबारी; खुलेआम फट रहे बम, बैंकों में लूट…’, सीरिया से लौटे पहले भारतीय ने बताई भयावह सच्चाई
एक यूजर लिखता है कि क्या इसे सिर्फ इस तरह बातचीत करने के लिए ही प्रोग्राम किया गया है या फिर कोई और शख्स माइक के जरिए इससे जुड़कर बात कर रहा है? इसे रिमोट कंट्रोल से तो ऑपरेट नहीं किया जा रहा। व्यक्तिगत तौर पर ये काफी अच्छा प्रयास है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि सिर्फ रोने की वजह से अब मैं कचरा खरीदकर उसको दूंगा। तीसरे यूजर ने इसे शानदार कौशल प्रयास बताया है।
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
2 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines