China Sky Lightning Strike: चीन के मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश जारी रहने की आशंका जताई गई है। विभाग ने ताजा आंकड़ों में बताया है कि हॉन्गकॉन्ग शहर में मंगलवार पूरी रात बारिश जारी रही। बुधवार सुबह तक शहर में लगभग 10 हजार बार बिजली गिरी। बादलों से लगातार बिजली गिरती रही, जो लाइटनिंग अटैक जैसा था। मानसून तक चीन में उच्च आर्द्रता की स्थिति बनी रहती है। जिसके कारण कभी भी अचानक बारिश के आसार बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें: UK: 8 लाख रुपये में बिका राजकुमारी डायना का पहला वर्क कॉन्ट्रैक्ट, जानिए किसने खरीदा?
यहां के लोग अकसर ऐसी स्थितियों का सामना करने के आदी हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बिजली रात को लगभग 9 बजे गिरनी शुरू हुई। एक ही घंटे के दौरान 5914 जगह बिजली गिरने का रिकॉर्ड मौसम विभाग ने दर्ज किया है। सुबह अगले दिन 11 बजे तक 9437 जगह बिजली गिरने की बात विभाग की ओर से कही गई है। अधिकांश बिजली न्यू टेरिटरीज ईस्ट एरिया में गिरी है। दुनिया में हॉन्गकॉन्ग दूसरा ऐसा शहर है, जहां रात में इतनी जगह बिजली गिरी है। ऊंची इमारतें बिजली गिरने के बाद जगमगा उठीं।
बिजली गिरने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कई वीडियो भी बिजली गिरने के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बिजली गिरने के कारण हॉन्गकॉन्ग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें प्रभावित हुईं। वहीं, पूर्वी साई कुंग एरिया में बांस के मंचान से सुसज्जित ओपेरा थिएटर को हवाओं के कारण नुकसान पहुंचा। विभाग की ओर से तेज तूफान और बारिश का दौर वीरवार तक जारी रहने की चेतावनी दी गई है। 1 मई को चीन में गोल्डन वीक शुरू हुआ है। जिसके लिए आतिशबाजी की तैयारी शहर में कई जगह की गई थी। हॉन्गकॉन्ग में इस दौरान काफी लोग वीकेंड के लिए आते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया।
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
10 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
4 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines